फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blood donation campblood donation camp

Shimla News: स्टेट बैंक ऑफिसर एसोसिएशन ने लगाया रक्तदान शिविर

Wed, 16 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
blood donation campblood donation camp
शिमला: स्टेट बैंक ऑफिसर एसोसिएशन शिमला मॉड्यूल ने स्टेट बैंक जोनल ऑफिस कसुम्पटी में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का आयोजन आईजीएमसी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम के सहयोग से किया गया। स्टेट बैंक जोनल ऑफिस के उप महाप्रबंधक प्रभात कुमार ने शिविर का शुभारंभ किया। डॉक्टर सिद्धार्थ की देखरेख में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविर में 70 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 19 लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते रक्तदान करने की अनुमति नहीं दी गई। इस मौके पर एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन शिमला मॉड्यूल के उप महासचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान महादान है और इसका कोई विकल्प नहीं है। रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र और गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन शिमला मॉड्यूल के अध्यक्ष अंजन केशव, उप महासचिव अंकुश मेहता, खेमराज वर्मा, दीपक कुमार, संजय श्याम, दिग्विजय, मनीष कटोच, देवेंद्र कुमार उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed