फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   blood donation camp in bilaspur

दो महिलाओं समेत 40 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 20 Jun 2021 04:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 04:33 PM IST
विज्ञापन
blood donation camp in bilaspur
दधोल में शिविर के दौरान रक्तदान करते हुए। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के सौजन्य से दधोल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वैछिक रक्तदान शिविर लगाया गया। दो महिलाओं समेत 40 लोग स्वेच्छा से महादान कर पुण्य के भागीदारी बने। शिविर में घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं बीएमओ घुमारवीं अभिनीत शर्मा विशेष अतिथि रहे। रक्तदाताओं को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डीएसपी अनिल ठाकुर ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल समाज को एक साथ रहने का संदेश देते हैं, बल्कि इंसानियत की मिसाल भी पेश करते हैं। कहा कि रक्तदान महादान है और कोविड काल में इसका महत्व अधिक बढ़ गया है। उन्होंने अमर उजाला के इस अभियान की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीएसपी ने रक्तदानियों को फल और जूस भी दिया। रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। क्षेत्र के लोगों ने अमर उजाला के इस अभियान को सराहा। इस दौरान पूर्व प्रधान कृष्ण लाल बरूर, रामचंद, दिनेश भुट्टो, डॉ. राजेंद्र, प्रेमलाल फौजी, पवन बरूर, राजेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से डॉ. अमित, स्टाफ नर्स शशि बाला, कमल किशोर मेहता, श्याम लाल बंसल, राजेश कुमार और श्याम लाल ने सेवाएं दीं। दरिद्र नारायण कल्याण समिति अस्पताल इकाई घुमारवीं और सचिदानंद मानव सेवा कमेटी दधोल ने सहयोग दिया। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अमर उजाला के अभियान की सराहना की।
विज्ञापन

इनसेट
किसी ने पहली तो किसी ने 19वीं बार किया रक्तदान
रघुवीर सिंह, शांतम, शुभम कपिल, दिनेश भुट्टो, ज्ञान चंद, रमन रत्न, सतीश, पवन बरूर, विक्रम शर्मा, पुष्पा, रामचंद, सिद्धार्थ, सतीश, पवन, विपन, शर्मिल मुहम्मद, राजेश, पंकज, राजकुमार, अनुज, प्रमिला, अंकित, राकेश, अगरपाल, प्रवीण, नरेश, राजेंद्र, सुरेंद्र सिंह, ओंकार, राजेश, अभिषेक, सतीश, सुरजीत, विपन, सुरेंद्र, सोहन लाल, शुभम, संजय, नीरज महाजन ने रक्तदान किया। किसी ने पहली तो किसी ने19वीं बार रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed