फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Block Level bal vigyan sammelan started inn Barsar School Hamirpur

Hamirpur: बणी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ

Wed, 18 Oct 2023 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़सर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 18 Oct 2023 01:26 PM IST
विज्ञापन
Block Level bal vigyan sammelan started inn Barsar School Hamirpur
- फोटो : संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय बाल विज्ञान मेला शुरू हुआ। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि बाल विज्ञान मेले का शुभारंभ किया। इसके मौके पर ग्राम पंचायत बणी की प्रधान शैलजा बन्याल भी विशेष रूप से मौजूद रहीं।

विज्ञापन


मेले की शुरुआत में विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने स्कूली बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उनकी प्रशंसा की। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि बाल विज्ञान मेला तीन दिन चलेगा। इसमें 87 निजी और सरकारी स्कूलों के करीब 570 छात्र भाग ले रहे हैं। मेले में छात्र साइंस एक्टिविटी कार्नर, मैथ ओलिंपियाड, साइंस मॉडल और साइंस क्विज में भाग लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तरीय मेले के बाद जिला स्तरीय विज्ञान मेला होगा। इसके बाद राज्य स्तर का विज्ञान मेला एनआईटी हमीरपुर में होगा। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तरीय विज्ञान मेले में छात्रों ने 15 मॉडल पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें आपदा प्रबंधन को लेकर नई तकनीक से पुलों के निर्माण पर एक बेहतर मॉडल पेश किया गया। इसमें जैसे ही बाढ़ आएगी पुल अपने आप ऊपर उठना शुरू हो जाएगा। बच्चों ने पेयजल योजनाओं के पानी को फिल्टर करने का भी मॉडल प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed