{"_id":"666efca0d69fa31d6e04b38a","slug":"blind-roma-did-fastest-typing-shimla-news-c-19-sml1001-366994-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दृष्टिहीन रोमा ने की \nसबसे तेज टाइपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दृष्टिहीन रोमा ने की सबसे तेज टाइपिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी हॉल में स्पर्धा का आयोजन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्पर्श रही अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कालीबाड़ी हॉल में सक्षम एनजीओ ने दो दिवसीय सक्षम टेक्नो कल्चरल फेस्ट का आयोजन किया। इसमें देशभर से 100 से अधिक दृष्टिहीनों ने भाग लिया। राइट टू राइट प्रतियोगिता में दृष्टिहीनों ने लैपटॉप पर तेज गति से टाइपिंग करके अपने कौशल का प्रदर्शन किया। रोमा ने सबसे तेज गति से टाइपिंग कर पहला स्थान प्राप्त किया। जिशान ने दूसरा और पिंकू ने तीसरा स्थान पाया। संगीत स्पर्धा में सपना ने पहला स्थान प्राप्त किया। कौशल राठौड़ ने दूसरा और प्रिंस गुप्ता और आदित्य भागड़ा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में स्पर्श ने पहला, संदीप ने दूसरा और नीरज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल के विद्यार्थियों में पोस्टर मेकिंग और नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। पोस्टर मेकिंग में सादविक राणा ने पहला, अर्नव बनर्जी ने दूसरा और हर्षिता शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में राघवी ठाकुर ने पहला, निखिल ने दूसरा और मुस्कान ने तीसरा स्थान पाया। एलआईसी शिमला के वरिष्ठ खंड प्रबंधक निधेय गुप्ता ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सक्षम की निदेशिका आरती चानना ने सक्षम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर सक्षम के महासचिव कुलदीप सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। संवाद