{"_id":"609537898ebc3e96fc0d7fe8","slug":"blight-disease-hits-tomato-crop-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाइट रोग की चपेट में टमाटर की फसल, तना और पत्ते काले पड़कर गिर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाइट रोग की चपेट में टमाटर की फसल, तना और पत्ते काले पड़कर गिर रहे
Fri, 07 May 2021 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 07 May 2021 06:21 PM IST
सार
मौसम की मार के चलते टमाटर की फसल ब्लाइट रोग की चपेट में आ गई है। बीमारी के प्रभाव से पौधों के पत्ते पीले होकर झड़ रहे हैं और पौधों पर काले धब्बे पड़ गए हैं। इससे टमाटर के पौधे सड़कर गिरने लगे हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बेमौसमी बारिश के कारण यह समस्या पेश आई है। टमाटर का उत्पादन करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
टमाटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम की मार के चलते टमाटर की फसल ब्लाइट रोग की चपेट में आ गई है। बीमारी के प्रभाव से पौधों के पत्ते पीले होकर झड़ रहे हैं और पौधों पर काले धब्बे पड़ गए हैं। इससे टमाटर के पौधे सड़कर गिरने लगे हैं। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक बेमौसमी बारिश के कारण यह समस्या पेश आई है। टमाटर का उत्पादन करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
आजकल बल्ह घाटी में गुटकर से लेकर बग्गी, हटगढ़, डडोह ढाबण, लोहारा नलसर, भियूरा, राजगढ़, स्टोह, खांदला, कुम्मी घटा, टांवा, सकरोआ गागल, चंडयाल, सिहन, भडयाल बैहना, चक्कर, नागचला रत्ती साई समेत समूचे क्षेत्र में टमाटर की फसल प्रभावित हुई है। घाटी में करीब 10,000 हेक्टेयर भूमि में टमाटर की खेती होती है। टमाटर यहां के किसानों की आर्थिकी का मुख्य साधन है। इस समय टमाटर के पौधों में फ्लावरिंग हो रही है।
विज्ञापन
हिमाचल किसान यूनियन के राज्य महासचिव सीता राम, जिला प्रधान भूप सिंह, सुंदरनगर ब्लॉक के प्रधान हेमराज शर्मा, सयोहली यूनिट के प्रधान भगत राम, दुनी चंद, गगन शर्मा ने बताया कि टमाटर की फसल ब्लाइट रोग की चपेट में आ गई है। तना और पत्ते काले पड़ने के बाद सूख रहे हैं। जानकारी के अभाव में किसान दवा नहीं खरीद पा रहे हैं। टमाटर की फसल ही एकमात्र प्रमुख नकदी फसल है। इसी से परिवार का गुजर बसर चलता है। सरकार और विभाग को उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
कृषि विकास अधिकारी मंडी डॉ. रमेश चंद ने कहा कि बेमौसमी बारिश और पौधे अधिक घने होने के कारण ब्लाइट रोग पनपता है। बीज विक्रय केंद्रों में दवा उपलब्ध है। पौधे के जिस पत्ते और टहनी में रोग के लक्षण दिखाई देते हैं, उसको वहां से काट कर हटा देने से बीमारी फैलने से रुक जाती है। - डॉ. रमेश चंद, कृषि विकास अधिकारी मंडी