फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Black out tv screen will appear after 15 jan without digital set top box STB in himachal

15 के बाद बिना सेट टॉप बाक्स नहीं देख सकेंगे टीवी

Sun, 10 Jan 2016 04:18 PM IST
Updated Sun, 10 Jan 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
Black out tv screen will appear after 15 jan without digital set top box STB in himachal

प्रदेश के दस जिलों के 59 शहरी क्षेत्रों में 15 जनवरी के बाद बिना सेट टॉप बाक्स के लोग टीवी पर चैनल नहीं देख सकेंगे। पहली जनवरी से हिमाचल प्रदेश में एनालॉग सिग्नल को बंद कर दिया गया है। इन दिनों ग्रेस पीरियड में ही केबल ऑपरेटर बिना सेट टॉप बाक्स प्रसारण कर रहे हैं। प्रदेश में इन दिनों सेट टॉप बाक्स लगाने का काम भी जोरों पर चला हुआ है।

विज्ञापन


बाक्स लगाने में हो रही देरी के चलते केबल ऑपरेटरों ने अभी एनालॉग सिग्नल बंद नहीं किए हैं। संभवत: 15 जनवरी के बाद प्रदेश में सेट टॉप बाक्स अनिवार्य कर दिए जाएंगे। डिजिटाइजेशन के फेज थ्री में हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों को शामिल किया है। किन्नौर और लाहौल स्पीति जिला को लेकर अभी फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश के दस जिलों के 59 शहरी क्षेत्रों में सेट टॉप बाक्स लगाए बिना लोग टीवी पर चैनल नहीं देख सकेंगे। साल 2011 की जनगणना के अनुसार प्रदेश के 59 शहरी क्षेत्रों में 1.40 लाख घरों में टीवी हैं। साल 2011 के बाद यह आंकड़ा काफी बढ़ भी गया है। ऐसे में पूरे प्रदेश में सेट टॉप बाक्स लगाने में समय लग रहा है। सेट टॉप बॉक्स लगाने का मकसद है कि आप जो चाहें वही चैनल देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में होगा डिजिटाइजेशन

Black out tv screen will appear after 15 jan without digital set top box STB in himachal

उन चैनलों के हिसाब से ही किराया भी दिया जाए। अभी एक केबल कनेक्शन से लोग एक से अधिक टीवी पर कार्यक्रम देख पा रहे हैं, लेकिन सेट टॉप बॉक्स लगने के बाद लोगों को हर टीवी के लिए अलग से किराया चुकाना होगा। सेट टॉप बाक्स केबल आपरेटरों की ओर से लगाए जाएंगे। इसके अलावा लोग बाजार में बिक रहे डीटीएच भी खरीद सकते हैं।

भारत सरकार ने द केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (नियमन) संशोधन बिल 2011 में ये प्रावधान किया गया है कि सभी टीवी सिग्नलों को डिजिटल स्वरूप में घरों तक पहुंचाना है। सरकारी नियामक के मुताबिक डिजिटाइजेशन के बाद टीवी दर्शकों को सौ रुपये में कम से कम सौ फ्री टू एयर चैनल देखने को मिलेंगे। बाक्स लगाने से ये आसानी से पता चल सकेगा कि कितने लोग टीवी देख रहे हैं और वो क्या देख रहे हैं।

चंबा, डलहौजी, बखलोह, चुवाड़ी, नूरपुर, इंदौरा, धर्मशाला, योल, कांगड़ा, नगरोटा बगवां, देहरा गोपीपुर, ज्वालामुखी, पालमपुर, मनाली, कुल्लू, भुंतर, शमशी, बंजार, जोगिंद्रनगर, सरकारघाट, सुंदरनगर, मंडी, रिवालसर, सुजानपुर टीहरा, नादौन, हमीरपुर, भोटा, दौलतपुर, गगरेट, ऊना, मैहतपुर, संतोषगढ़, घुमारवीं, तलाई, नैणादेवी, बिलासपुर, अर्की, नालागढ़, बद्दी, कसौली, परवाणू, डगशाई, सोलन, सुबाथू, राजगढ़, नाहन, पांवटा साहिब, रामपुर बुशहर, झाकड़ी, नारकंडा, जतोग, शिमला, ठियोग, चौपाल, जुब्बल, कोटखाई और रोहड़ू।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed