{"_id":"627fe45c37ef13265056fba5","slug":"bjym-training-camp-leaders-should-be-active-on-social-media-read-newspaper-daily-it-is-important-to-change-yourself-with-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयुमो शिविर में दिए टिप्स: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें नेता, रोज अखबार पढ़ें, समय के साथ खुद को बदलना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयुमो शिविर में दिए टिप्स: सोशल मीडिया पर एक्टिव रहें नेता, रोज अखबार पढ़ें, समय के साथ खुद को बदलना जरूरी
Sat, 14 May 2022 10:52 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 14 May 2022 10:52 PM IST
सार
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना युवाओं का काम है।
विज्ञापन
भाजयुमो प्रशिक्षण शिविर में बबिता फोगाट ने भी भाग लिया।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन पदाधिकारियों को सोशल मीडिया के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी अमित मालवीय ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना युवाओं का काम है। युवाओं को सरकार की नीतियों से वाकिफ रहना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर पर पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया भी महत्वपूर्ण साधन है।
विज्ञापन
भाजपा के कार्यकर्ताओं और युवाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहना चाहिए। सोशल मीडिया की बारीकियां पता होनी चाहिए। इससे सरकार की उपलब्यियां जन जन तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन
मालवीय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश भर में शौचालयों का निर्माण का निर्माण ही नहीं करवाया बल्कि महिलाओं को उनका सम्मान भी दिलाया। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं को मीडिया से जुड़े विषयों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जब भी हम मीडिया में जाते हैं या किसी टीवी चैनल की डिबेट में भाग लेते हैं तो उसके लिए हमें अध्ययन करना आवश्यक है। हम अध्ययन केवल राजनीतिक विषयों न करें बल्कि समाज से जुड़े हर विषयों के अध्ययन करें। हम राजनीति विज्ञान को ही अपना मुख्य विषय ना बना करके एक संपूर्णता की ओर बढ़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए और ज्ञान के विकास के लिए रोज अखबार का अध्ययन करें। अखबारों में छपे लेखों को भी पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
चौथे सत्र में केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों को ध्यान में रखते हुए उनकी जानकारी को युवाओं के बीच में रखा। उन्होंने युवाओं से कहा कि आजकल का जो समय का परिवेश है वह बहुत तेजी से बदल रहा है। इसके लिए हमें समय के साथ-साथ अपने आप को बदलना चाहिए। युवाओं को सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना चाहिए।
पात्रा ने देर रात ली पदाधिकारियों की बैठक
भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के सभी सत्र समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बैठक ली। इस बैठक में शिविर में देश भर से आए सभी युवा नेताओं ने भाग लिया। सूत्रों के अनुसार संबित पात्रा ने बैठक में युवाओं से कहा कि वे मोदी सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। जनता के बीच पूरी तैयारी के साथ जाएं। अपने साथ युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ें। उन्होंने कहा कि युवा पार्टी की ताकत हैं।