फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP wins in the KCC Bank Board of Directors election in himachal

केसीसी बैंक निदेशक मंडल चुनाव में भाजपा ने मारी बाजी, 16 में से 10 जोन पर कब्जा

Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
BJP wins in the KCC Bank Board of Directors election in himachal
चुनाव में जीते उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के दोनों राजनीतिक दलों के लिए साख का सवाल बने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के निदेशक मंडल के चुनाव में बाजी भाजपा के हाथ लगी। पांच जिलों के 16 में से करीब 10 जोन पर भाजपा के उम्मीदवारों ने कब्जा किया। हालांकि, चुनाव पार्टी चिह्न पर नहीं हुए, लेकिन उम्मीदवार अपरोक्ष रूप से भाजपा और कांग्रेस दोनों ने खड़े किए थे। हालांकि चुनाव में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा से कम दिलचस्पी दिखाई।

विज्ञापन


चुुनाव में बड़ा उलटफेर यह हुआ कि बैंक के पूर्व चेयरमैन जगदीश सिपहिया अपने जोन से चुनाव हार गए। उनके जोन में विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार के समर्थित उम्मीदवार रणजीत राणा जीते। यानी, चुनाव परिणाम से यह भी साफ हो गया कि अब बीओडी की बैठक में भाजपा समर्थित नेता ही चेयरमैन चुुना जाएगा। निदेशक मंडल के चुनाव में कुल 53 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। 16 जोन पांच जिलों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, कुल्लू, लाहौल-स्पीति में हैं। सबसे ज्यादा 9 उम्मीदवार जिला कांगड़ा के बैजनाथ जोन से थे। 
विज्ञापन


राजीव भारद्वाज ऐसे बन सकते हैं अध्यक्ष 
केसीसी बैंक को उसका बीओडी यानी निदेश मंडल चलाता है। निदेशक मंडल में कुल 21 सदस्य होते हैं। इनमें से 16 सदस्य चुनाव लड़कर आते हैं। बीओडी में सरकार अपनी ओर से 3 सदस्य मनोनीत करती है। इसके अलावा दो और सदस्य सरकार के होते हैं। इनमें एक सदस्य बैंक का एमडी और दूसरा रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसायटी का भी एक सदस्य होता है। बैंक के वर्तमान चेयरमैन राजीव भारद्वाज को सरकार ने सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। पांच सदस्यों वाली बीओडी ने उनको चेयरमैन चुना था। अब 21 सदस्यों वाली बीओडी उनको चेयरमैन चुुन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



11 हजार करोड़ की पूंजी वाला है बैंक
केसीसी बैंक की 216 शाखाएं पांच जिलों कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल -स्पीति में हैं। बैंक के पास 16 लाख ग्राहक हैं। 1800 कर्मचारी हैं। 11 हजार करोड़ जमा पूंजी है, लेकिन इसका नियंत्रण राजनीतिक हाथों में है। यानी, बैंक का एमडी बैंकर न होकर सरकार का अफसर है और चेयरमैन सत्तासीन सरकार का नेता।
 

किस जोन से कौन जीता

जिला कांगड़ा

  • रैत जोन, राजीव महाजन (भाजपा)
  • नगरोटा बगवां जोन, चंद्र भूषण नाग (भाजपा)
  • नूरपुर जोन, करनैल सिंह (कांग्रेस)
  • इंदौरा जोन, कर्ण सिंह (कांग्रेस)
  • बैजनाथ जोन कुलविंद्र राणा (कांग्रेस)
  • भवारना जोन रणजीत सिंह राणा (भाजपा)
  • देहरा जोन, वीरेंद्र सिंह (कांग्रेस)
  • परागपुर जोन, लेख राज जीते (कांग्रेस)


कुल्लू जिला

  • कुल्लू जोन, प्रेम लता ठाकुर (कांग्रेस)
  • बंजार जोन, हितेश्वर ठाकुर (भाजपा)


लाहौल-स्पीति जिला

  • चंपा छेरिंग, निर्विरोध (कांग्रेस)


हमीरपुर जिला

  • हमीरपुर जोन, देशराज (भाजपा)
  • नादौन जोन, आत्म प्रकाश (भाजपा)
  •  

ऊना जिला

  • ऊना जोन, बलवंत सिंह (भाजपा)
  • गगरेट जोन, पवन कुमार (भाजपा)
  • अंब जोन, प्रीतम, निर्विरोध (भाजपा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed