{"_id":"63a7fe112e860532586f1c78","slug":"bjp-vidhayak-dal-meeting-decision-jairam-thakur-leader-of-opposition-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: भाजपा विधायक दल के नेता चुने जयराम ठाकुर, होंगे नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: भाजपा विधायक दल के नेता चुने जयराम ठाकुर, होंगे नेता प्रतिपक्ष
Sun, 25 Dec 2022 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:59 PM IST
सार
मंगल पांडे ने कहा कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के 14 दिन बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। जयराम ठाकुर अब नेता प्रतिपक्ष भी होंगे। उन्हें नेता प्रतिपक्ष चुनने की प्रक्रिया विधानसभा में पूरी होगी। विलीज पार्क शिमला में हुई पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता के रूप में जयराम ठाकुर का नाम सतपाल सिंह सत्ती, विपिन सिंह परमार, जनकराज, अनिल शर्मा और सुखराम चौधरी ने प्रस्तावित किया। रीना कश्यप, हंस राज और बलवीर वर्मा ने उनके नाम का अनुमोदन किया।
विज्ञापन
इसके बाद सभी विधायकों ने यह अनुमोदन किया कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही विधायक दल का नेता बनाया जाए। इस बैठक में सभी 24 भाजपा विधायकों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और पूर्व प्रभारी मंगल पांडे भी विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंगल पांडे ने कहा कि जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार में रहते हुए अच्छा कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भाजपा कांग्रेस की नकारात्मक सरकार का सामना करेगी।
विज्ञापन
पहले वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी, उसके बाद सुनी मोदी के मन की बात
भाजपा विधायक दल का नेता चुनने से पहले भाजपा नेताओं ने पहले शिमला के रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उसके बाद विलीज पार्क जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन
राज्यपाल को सरकार के खिलाफ ज्ञापन
भाजपा विधायक दल और अन्य नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन दिया। इसमें कांग्रेस सरकार पर बदला-बदली की भावना से काम करने का आरोप लगाया गया। पूर्व भाजपा सरकार की ओर से विभिन्न विभागों में खोले गए सरकारी संस्थानों को बंद करने के निर्णय को असांविधानिक करार दिया गया। इसमें सरकार को चेतावनी दी गई कि इन निर्णयों को वापस नहीं लिया तो पूरे प्रदेश में भाजपा जनांदोलन खड़ा करेगी।