{"_id":"5774b8334f1c1bde3a79b9ce","slug":"bjp-verbal-attack-on-mc-shimla-mayor-and-deputy-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का निशाना, विदेशों की सैर है मेयर, डिप्टी मेयर की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का निशाना, विदेशों की सैर है मेयर, डिप्टी मेयर की उपलब्धि
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला शिमला के अध्यक्ष संजय सूद और मीडिया प्रभारी करण नंदा ने नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर के चार सालों के कार्यकाल की उपलब्धियों को झूठ का पुलिंदा करार दिया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि शिमला की पब्लिक के पैसे पर विदेशों की सैर मेयर, डिप्टी मेयर की एकमात्र उपलब्धि है।
विज्ञापन
चार साल बाद मेयर अपनी छवि सुधारने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन पब्लिक के सामने इनका पर्दाफाश हो चुका है। आने वाले नगर निगम के चुनावों में शहर की पब्लिक वामपंथियों को आइना दिखाएगी। आने वाले एक साल के लिए मेयर पब्लिक से सुझाव मांग रहे है, लोगों का सुझाव सिर्फ इतना है कि अपना तामझाम लपेट कर इन्हें अपनी कुर्सी छोड़ कर किनारा कर लेना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष संजय सूद और मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा है कि चुनावों से पहले यह लोग यूनिट ऐरिया मैथड टैक्स प्रणाली का विरोध कर रहे थे, आज इस पद्धति से आए पैसे को अपनी उपलब्धि बता रहे हैं। चार साल बाद सड़कों की टारिंग को उपलब्धि बता रहे हैं, जबकि इनके सत्ता में आने से पहले हर साल सड़कों की टारिंग होती थी।
विज्ञापन
पानी के निजीकरण को उपलब्धि बता रहे हैं जबकि शहर के लोगों को दो दिन बाद भी गुजारे योग्य पानी नहीं मिल पा रहा। कूड़ा निष्पादन को उपलब्धि बता रहे हैं जबकि चार साल बाद आज भी शिमला का कूड़ा चंडीगढ़ में डंप हो रहा है। पहले शौचालय में यूजर चार्ज के विरोध में धरना देते थे अब यूजर चार्ज 2 से 5 रुपये कर दिया है।