{"_id":"e7babd002d0ae663692608004e130b2a","slug":"bjp-state-president-statement-on-hpu-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि विवाद के बहाने सत्ती ने सरकार पर साधा निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि विवाद के बहाने सत्ती ने सरकार पर साधा निशाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 21 Sep 2014 02:34 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने प्रदेश विश्वविद्यालय में हो रही गुंडागर्दी, अराजकता और मारपीट की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि ये सारी घटनाएं कमजोर सरकार की इच्छाशक्ति की कमी के कारण हो रही हैं।
विज्ञापन
कहा कि प्रदेश में जब-जब वीरभद्र सिंह की सरकार रही है, विवि का माहौल खराब हुआ है। कांग्रेस सरकार ने विवि की ग्रांट को 90 करोड़ से घटाकर 63 करोड़ कर दिया है। आज तक एक समय में इतनी फीस वृद्धि कभी नहीं हुई।
विज्ञापन
अत्यधिक फीस वृद्धि को वीरभद्र सिंह स्वयं जिम्मेदार हैं। कहा कि विवि में उप कुलपति के साथ मारपीट, छात्रों की गुंडागर्दी का एक बदनुमा नमूना है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के ईसी सदस्यों की ओर से घटना की निंदा करने से मामला हल नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्हें सरकार पर दबाव बनाकर ग्रांट इन एड बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से बात करनी चाहिए। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विवि की स्वायतता को समाप्त कर दिया है। विश्वविद्यालय को भी सरकारी विभाग की तरह चलाने का प्रयास किया जा रहा है।