फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP state president 81 year old brother accused of dushkarm; Women's Commission chairperson summons report fro

Himachal: दुष्कर्म के आरोपी राम कुमार बिंदल को पांच दिन की पुलिस रिमांड, मामले पर सीएम सुक्खू ने ये कहा

Sat, 11 Oct 2025 01:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Oct 2025 01:07 PM IST
सार

 गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जब मेडिकल के लिए ले जाया गया तो सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। 

विज्ञापन
BJP state president 81 year old brother accused of dushkarm; Women's Commission chairperson summons report fro
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के बड़े भाई राम कुमार बिंदल (81) को पुलिस ने शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। हालांकि, आरोपी सीने में दर्द की शिकायत के चलते क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में भर्ती है। अब पुलिस अस्पताल में ही चिकित्सक की देखरेख में आरोपी से पूछताछ होगी। 25 साल की एक युवती ने राम कुमार बिंदल पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का सोलन में पुराना बस अड्डे के समीप क्लीनिक है। युवती के मुताबिक, यहां पर इलाज के दौरान आरोपी वैद्य ने उनके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

 राज्य महिला आयोग ने मामले में एसपी सोलन से रिपोर्ट तलब की है।  उधर, शनिवार को ओकओवर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार ने मामले में कार्रवाई की है।

विज्ञापन

युवती ने लगाए हैं ये आरोप
युवती का आरोप है कि वह वैद्य राम कुमार के पास इलाज करवाने आई थी। इस बीच, मौका पाते ही आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि 25 वर्षीय युवती ने महिला थाना में शिकायत दी है कि वह लंबे समय से बीमार है। कई जगह उपचार करवाने के बाद कोई आराम नहीं मिला तो वह 7 अक्तूबर को बीमारी का उपचार करवाने सोलन में पुराना बस अड्डा के समीप वैद्य के पास आई। आरोपी जांच के दौरान हाथ पकड़कर नसें दबाने लगा और यौन समस्याओं के बारे में पूछने लगा। इस दौरान उसने अपनी बीमारी के बारे में बताया तो आरोपी ने आश्वासन दिया कि वह इसे ठीक कर देगा। आरोप है कि इसी बीच जांच करने के बहाने आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज करवा लिए हैं। स्टेट फॉरेंसिक लैब जुन्गा से एक टीम बुलाकर मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के भाई के मामले में एसपी सोलन से रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही उन्होंने एसपी से बात कर पीड़ित लड़की के साथ न्याय के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

महिला कांग्रेस ने मांगा राजीव बिंदल का इस्तीफा, पीड़िता को सुरक्षा देने की मांग
वहीं दुष्कर्म मामले पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश को शर्मसार करने वाली है। शनिवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में चंदेल  ने कहा कि भाजपा अपने आप को महिलाओं का हितैषी बताने की कोशिश करती है, लेकिन यह नारों तक ही सीमित है, धरातल पर कुछ दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि इस घटना से महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने मांग की कि जिस बेटी के साथ अन्याय हुआ, उसे न्याय मिलना चाहिए। पीड़िता को सुरक्षा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह मामला सामने न हो। उन्होंने भाजपा नेताओं से पूछा कि वे आज मामले पर खामोश क्यों हैं?। क्या भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाएगी?  क्या राजीव बिंदल नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देंगे? कांग्रेस पीड़ित के साथ खड़ी है। कहा कि भाजपा का चाल, चरित्र व चेहरा समय-समय पर परिलक्षित होता रहा है। कहा कि यदि पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है तो पूरी जांच होनी चाहिए, पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए।  उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली भाजपा के नेता बेटियों की सुरक्षा के प्रति कितने संजीदा हैं, इस घटना से यह साफ हो गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जगह अब भाजपा से बेटी बचाओ का नारा लगना चाहिए। जैनब ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं का शोषण करने वालों का बचाव करती रही है। कुलदीप सेंगर और हाथरस घटना में दोषी राजवीर सिंह पहलवान इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही पीड़ित लड़की से मुलाकात भी करेगा।

विज्ञापन

रामकुमार बिंदल पर लगाए गए आरोप सत्य से परे : डेजी
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा डेजी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की कुछ महिला नेता राजनीति से प्रेरित बयानबाजी कर रही हैं। कांग्रेस नेता जैनब चंदेल का बयान ऐसा लगता है कि एक राजनीतिक दबाव में दिया गया है। सभी को पता है कि जिस प्रकार से सोलन के रामकुमार बिंदल पर आरोप लगाए गए हैं, वे सत्य से परे हैं। उन्होंने कहा कि इन आरोपों और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आपस में कोई लेना-देना नहीं है। डेजी ठाकुर ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि जो केस बनाया गया है वह मनगढ़ंत, हेरफेर और पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। समाज की एक सामान्य राय उभर रही है जो आने वाले समय में सच्चाई में तब्दील हो जाएगी। रामकुमार समाजसेवी, जनता के दुख में खड़े होने वाले, हर कार्य के लिए अग्रिम रूप में स्वयंसेवक और सनातन को खड़ा करने में उनका बड़ा योगदान है। 81 वर्ष के व्यक्ति इस प्रकार की घटना में सम्मिलित नहीं हो सकते, यह आम जन की आवाज भी है। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकरण की पटकथा को करीब से देखा जाए तो केस दर्ज होने के 48 घंटे में गिरफ्तारी होती है, पूरी तरह से पूछताछ नहीं की जाती है और अब कांग्रेस नेता इस पूरे घटनाक्रम में कूद जाती हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed