फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Spokesperson Shahnawaz Hussain targets on congress

शाह नवाज बोले- हिमाचल विस चुनाव के बाद कांग्रेस होगी ऑल आउट

Sun, 17 Sep 2017 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा) Updated Sun, 17 Sep 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
BJP Spokesperson Shahnawaz Hussain targets on congress

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाह नवाज हुसैन ने बनीखेत में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ऑल आउट हो जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल में हिमाचल में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मुख्यमंत्री पांच साल से अपने आप को सजा से बचाने में लगे रहे। उनके पास विकास के लिए वक्त ही नहीं है। 
विज्ञापन


हुसैन ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस गुटबाजी में बंटी हुई है, जिसका मुकाबला एकजुट और सशक्त भाजपा से है। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सिंगल डिजिट में सिमट जाएगी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी कड़ा प्रहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश है। जो व्यक्ति विदेश जाकर भारत की बदनामी करता है, उससे देश क्या उम्मीद कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के साथ विशेष लगाव है।

उन्होंने हिमाचल वासियों से अपील की कि भाजपा सरकार लाएं और देश को आगे बढ़ने में सहयोग करें। हुसैन ने कहा कि हिमाचल देश का ताज है और देश को चमकाने के लिए ताज चमकना आवश्यक है।  

इस अवसर पर भाजपा के अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएम अकरम, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजबली, भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर, डलहौजी मंडल अध्यक्ष विनोद महाजन और नगर परिषद डलहौजी के अध्यक्ष मनोज चड्ढा आदि भी मौजूद रहे।


दिल्ली पहुंचेंगी हिमाचल की ठंडी हवा 
शाहनवाज हुसैन ने चुराह भंजराड़ू छिंज मेला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के मुख्यमंत्री का सोने के सेब का बगीचा है।

कहा कि आगामी विस चुनावों में भाजपा जीत के साथ हिमाचल की ठंडी हवा दिल्ली तक पहुंचेंगी। उन्होंने दावा किया कि विस चुनावों में भाजपा पचास से ज्यादा सीटें जीतेगी और कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को सत्ता से बाहर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed