{"_id":"597499f84f1c1b273b8b4591","slug":"bjp-satpal-satti-statement-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया प्रकरण पर पंचायतों में फूंकेंगे सीएम का पुतला: सतपाल सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया प्रकरण पर पंचायतों में फूंकेंगे सीएम का पुतला: सतपाल सत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Mon, 24 Jul 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने गुड़िया प्रकरण को चुनावी मुद्दा बनाने की दिशा में बड़े विरोध प्रदर्शन का एलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सरकार ने गुड़िया प्रकरण के दोषियों को बचाने का काम किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश स्तर पर इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ‘अपनी गुड़िया को बचाना है, कांग्रेस सरकार को हटाना है, मुख्यमंत्री का पुतला जलाना है’ अभियान के तहत प्रदेश भर में पंचायत स्तर पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाएगी।
विज्ञापन
रविवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकरण के आरोपियों का कई रसूखदार अधिकारियों तथा कांग्रेस नेताओं से संबंध हैं।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर सूरज की हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि सूरज की पत्नी ममता और उसके दोस्त विनोद के बयानों के अनुसार मामले की बिना जांच किए पुलिस ने सूरज को आरोपी बनाया।
विज्ञापन
शुरुआती दौर में सरकार मामले को हल्के में ले रही थी। जनता के आंदोलन के बाद सरकार ने एसआईटी का गठन किया। कहा कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के फोटो मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की फेसबुक पर डाले गए थे।
आईजी ने मामले में पकड़े गए चार-पांच आरोपियों के नाम लिए थे। इस दौरान पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मामले को दबाने का प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि जनता की नजरों में कांग्रेस सरकार व प्रदेश के अधिकारी कटघरे में खड़े हैं। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के साथ विधायक विरेंद्र कंवर और राज कुमार पठानिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।