फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP satpal satti statement in solan himachal pradesh

लोस चुनाव के लिए केंद्रीय चयन समिति तय करेगी प्रत्याशी: सत्ती

Fri, 30 Nov 2018 04:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 30 Nov 2018 04:25 PM IST
विज्ञापन
BJP satpal satti statement in solan himachal pradesh

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार तय न होने की बात कहकर पार्टी में नई बहस छेड़ दी है। दो दिन पूर्व ही मंडी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद रामस्वरूप शर्मा का नाम लेकर लोकसभा चुनाव में उन्हें भाजपा का चेहरा करार दिया था।

विज्ञापन


सोलन में पन्ना प्रमुख सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सत्ती ने कहा कि जब तक केंद्रीय चयन समिति कोई फैसला नहीं करेगी, तब तक किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन मौजूदा सांसदों की निगरानी में होंगे। जनसभा में उन्हें ही आगे किया जाएगा। यह जरूरी नहीं है कि लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार वे ही हों। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक सांसद अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। सोलन में भाजपा 23 दिसंबर को पन्ना प्रमुख का सम्मेलन करेगी। इसमें करीब 35 हजार पन्ना प्रमुखों के हिस्सा लेने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पन्ना प्रमुख बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी कार्यकर्ता अपने खर्च पर आएंगे। यदि वे सरकारी गाड़ियों का इस्तेमाल करते हैं तो इसका बाकायदा भुगतान किया जाएगा। पन्ना प्रमुखों को उनके घर पहचान पत्र और निमंत्रण पत्र पहुंचाए जाएंगे। पुलिस मैदान या ठोडो मैदान में से किए एक जगह सम्मेलन होगा। इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।  

कांग्रेस ने नहीं चुकाए राहुल की रैली के 75 लाख
सत्ती ने कहा कि कांग्रेस ने मंडी में राहुल गांधी की रैली करवाई थी। इसके 75 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। भाजपा अपने खर्च पर आयोजन करेगी। यदि कहीं सरकारी मदद की जरूरत पड़ी तो उसकी एक-एक पाई का भुगतान उसी वक्त किया जाएगा। 


पहचान पत्र के बगैर नहीं मिलेगी एंट्री 
सत्ती ने कहा कि पन्ना प्रमुख के सम्मेलन में सिर्फ उसी कार्यकर्ता को गेट से अंदर आने दिया जाएगा, जिसके पास पहचान पत्र होगा। कार्यकर्ताओं को गेट पर निमंत्रण पत्र भी दिखाना होगा। जो बिना निमंत्रण या पहचान पत्र के होंगे उन्हें दाखिला नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed