फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's Ravi Thakur could not save his deposit in the byelection

Lahaul News: उपचुनाव में अपनी जमानत नहीं बचा पाए भाजपा के रवि ठाकुर

Wed, 05 Jun 2024 02:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2024 02:55 PM IST
सार

प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रवि ठाकुर अपनी जमानत को नहीं बचा पाए हैं। 

विज्ञापन
BJP's Ravi Thakur could not save his deposit in the byelection
भाजपा के प्रत्याशी रवि ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी रवि ठाकुर अपनी जमानत को नहीं बचा पाए हैं। रवि ठाकुर को उपचुनाव में मात्र 3049 वोट पड़े है और वह चुनावी समर में तीसरे स्थान पर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जमानत बचाने के लिए उन्हें करीब 3300 से अधिक वोटों की जरूरत थी। मगर अपनी जमानत नहीं बचा पाए। ऐसे में राजनीतिक गलियरों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। इससे पहले लाहौल-स्पीति से 2003 के चुनाव में भी भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत को नहीं बचा पाए थे। लाहौल-स्पीति विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में कुल 20,150 वोट पड़े हैं। इसमें 158 वोट रिजेक्ट हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुल वैध वोट 19917 के मुकाबले जमानत बचाने के लिए छठा हिस्सा होना चाहिए। रिटर्निंग अधिकारी लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव रजनीश शर्मा ने कहा कि किसी भी प्रत्याशी को कुल मतदान का छठा भाग होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed