फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP's organisational festival meeting held in Shimla, Tandon said- the fault is not in EVMs, but in Rahul Gand

Shimla: शिमला में हुई भाजपा की संगठन पर्व बैठक, टंडन बोले- खराबी ईवीएम में नहीं, राहुल गांधी में है

Thu, 28 Nov 2024 01:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2024 01:52 PM IST
सार

 भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश स्तरीय संगठन पर्व बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने पर पलटवार किया है।

विज्ञापन
BJP's organisational festival meeting held in Shimla, Tandon said- the fault is not in EVMs, but in Rahul Gand
शिमला में हुई भाजपा की संगठन पर्व बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के हिमाचल प्रदेश संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन शिमला में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। उनके साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, संजीव कटवाल और राजीव सहजल विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बैठक में भाजपा नेता रणधीर शर्मा, विपिन सिंह परमार, पवन काजल, राकेश जमवाल, सुखराम चौधरी, त्रिलोक जमवाल, हंस राज, विनोद कुमार, 17 जिला अध्यक्ष, 74 मंडल अध्यक्ष, जिला प्रभारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन



 भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने प्रदेश स्तरीय संगठन पर्व बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाने पर पलटवार किया है। टंडन ने किया कि खराबी ईवीएम में नहीं, राहुल गांधी में है। कांग्रेस को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ईवीएम के कारण नहीं, बल्कि उसके नेतृत्व के खराब प्रबंधन के कारण करारी हार का सामना करना पड़ा। खरगे से कहा कि वह ईवीएम को नहीं, बल्कि राहुल को बदलें। वह उनकी जगह किसी अन्य को लाने पर विचार करें। ईवीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एनर्जी, विकास और मेहनत के रूप में परिभाषित करते हुए कहा कि कांग्रेस को आरबीएम यानी राहुल का बेकार मैनेजमेंट हरा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ईवीएम को साइड में रखने की बात कह रहे हैं, जबकि जनता ने कांग्रेस को ही साइड में रख दिया है। झारखंड में कांग्रेस भाजपा से पीछे है और महाराष्ट्र में तो बर्बाद हो गई। ऐसे में कांग्रेस नेताओं के चेहरे पर हताशा और झल्लाहट आना स्वाभाविक है। टंडन ने कि कांग्रेस को न ईवीएम चाहिए, न न्यायपालिका चाहिए, न चुनाव आयोग चाहिए, न ईडी-सीबीआई चाहिए। खरगे का बयान याद दिलाया कि एससी, एसटी, ओबीसी और गरीबों के वोट ईवीएम के कारण खराब हो रहे हैं। कहा कि कांग्रेस पार्टी हर चुनावी राज्य में हाशिए पर पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित महायुती सरकार ने प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस 288 विधानसभा सीटों में से मात्र 16 सीटें जीत पाई है। यह कांग्रेस के जनाधार के पतन को स्पष्ट करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ : बिंदल
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को जातियों में बांटकर देश को बर्बाद करना चाहती है। 1947 में कांग्रेस ने धर्म के आधार पर देश का विभाजन करवाया और पुनः जातियों के आधार पर समाज को बांटने का काम कांग्रेस के नेता कर रहे हैं। भाजपा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, गरीब, युवा, महिला वर्ग के उत्थान के लिए कृत संकल्प है। बिंदल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ है। सुखविंद्र सिंह सरकार प्रदेश की जनता के लिए आपदा के रूप में आई है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को मित्रों, दोस्तों की सरकार दी, जिसने जनता की जेब पर महंगाई का बोझ बढ़ाने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed