{"_id":"627e8c71a2078b48d01c17ee","slug":"bjp-s-kullu-rally-cm-jairam-said-aiims-will-be-inaugurated-next-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा की कुल्लू रैली: सीएम जयराम बोले- अगले माह होगा एम्स का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा की कुल्लू रैली: सीएम जयराम बोले- अगले माह होगा एम्स का उद्घाटन
Fri, 13 May 2022 10:22 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 May 2022 10:22 PM IST
सार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में एम्स जैसा प्रतिष्ठान मिला है। इसका अगले माह उद्घाटन होने जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। कांग्रेस नेता सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
कुल्लू रैली में जेपी नड्डा व सीएम जयराम ठाकुर।
- फोटो : संवाद
विस्तार
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर में एम्स जैसा प्रतिष्ठान मिला है। इसका अगले माह उद्घाटन होने जा रहा है। ऊना में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर स्थापित किया जा रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। कांग्रेस नेता सत्ता में आने के सपने देख रहे हैं, लेकिन उन्हें यह पता होना चाहिए कि प्रदेश के लोगों ने भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को ढालपुर में रैली के दौरान कहा कि वह लोगों के चेहरे के अनुभव से यह कह सकते हैं कि प्रदेश में भाजपा सरकार फिर आएगी। कांग्रेस नेता रिवाज का जिक्र न करें। अब रिवाज बदल गया है।
विज्ञापन
अब प्रदेश में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रदेश का बेटा आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहा है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ कार्य के दौरान की मधुर स्मृतियां लगभग सभी कार्यकर्ताओं से जुड़ी हैं। वह उन सभी साथियों को याद करते हैं, जिन्होंने उनके साथ समय बिताया है। केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार के कारण सभी राष्ट्रीय राजमार्ग और फोरलेन परियोजनाओं का निर्माण संभव हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल में ही आयुष्मान भारत योजना जैसी योजना शुरू की गई।
विज्ञापन
इन्हें नहीं मिला बोलने का मौका
कुल्लू। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली में कई नेताओं को बोलने का मौका नहीं मिला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करीब दस मिनट तक भाषण दिया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पांच मिनट में अपनी बात को समाप्त कर दिया। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, मंत्री डॉ. रामलाल कारकंडा और पूर्व सांसद महेश्वर सिंह को बोलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन