फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP releases second list of its candidates for the upcoming Lok Sabha elections, Anurag Thakur, Suresh Kashyap

BJP Candidate List: हमीरपुर से अनुराग ठाकुर और शिमला से सुरेश कश्यप को बनाया प्रत्याशी, पढ़ें इनका सियासी सफर

Wed, 13 Mar 2024 08:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 08:52 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप पर एक बार फिर भरोसा जताया है। 

विज्ञापन
BJP releases second list of its candidates for the upcoming Lok Sabha elections, Anurag Thakur, Suresh Kashyap
अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की चार में से दो लोकसभा सीटों पर टिकट तय कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप पर एक बार फिर भरोसा जताया है। हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और शिमला से सांसद सुरेश कश्यप फिर से प्रत्याशी होंगे। मंडी और कांगड़ा लोकसभा सीट से अभी भाजपा प्रत्याशियों पर फैसला नहीं हो पाया है। कांगड़ा से सिटिंग सांसद किशन कपूर का टिकट कट सकता है। मंडी से वर्तमान में कांग्रेस की एकमात्र सांसद प्रतिभा सिंह हैं, जो कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। अभी कांग्रेस ने किसी भी सीट पर प्रत्याशी घाेषित नहीं किया है। भाजपा ने इन दो टिकटों पर कांग्रेस से पहले ही फैसला ले लिया है। भाजपा महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने अनुराग ठाकुर और सुरेश कश्यप के नाम से टिकट घोषित करने की सूचना जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग ठाकुर हमीरपुर से पिछले चार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। यह उनका पांचवां लोकसभा चुनाव होगा। वहीं, शिमला से सांसद सुरेश कश्यप को यहां से दूसरी बार टिकट दिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

अनुराग ठाकुर का राजनीतिक सफर
अनुराग ठाकुर का जन्म 24 अक्तूबर 1974 को हमीरपुर के समीरपुर गांव में हुआ।अनुराग हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं शीला देवी के ज्येष्ठ पुत्र हैं। उन्होने जालंधर के दोआब कॉलेज से बीए किया। पहली बार मई 2008 में भाजपा से लोकसभा के लिए चुने गए। संसदीय सीट हमीरपुर से अनुराग ठाकुर पिछले चार चुनाव लगातार जीते हैं। वे 14वीं, 15वीं, 16वीं और 17वीं लोकसभा के सदस्य हैं। जनवरी 2019 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले भाजपा के पहले सांसद बने। अनुराग वर्तमान में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल व युवा सेवाएं मंत्री हैं।  इससे पहले ठाकुर वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। वे हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। 2010 में उन्हें अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अनुराग ठाकुर ने नवंबर 2000 में जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेला था।

अनुराग के नाम ये उपलब्धियां भी
20 जनवरी 2019 को संसद रत्न सम्मान से सम्मानित हुए
भारतीय जूनियर क्रिकेट टीमों का चयन करने के लिए वर्ष 2001 में 26 साल की उम्र में सबसे युवा राष्ट्रीय चयनकर्ता बने।
हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे।
हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बने।
हॉकी हिमाचल प्रदेश के महासचिव भी रहे।
भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी सदस्य भी रहे।
बीसीसीआई के संयुक्त सचिव रहे और 22 मई 2016 को बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए। 
अनुराग 34वें और दूसरे कम उम्र के अध्यक्ष बने। 
अनुराग ठाकुर जुलाई 2016 में प्रादेशिक सेना का हिस्सा बने।  बाद में उन्हें कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया।  

विज्ञापन

 सुरेश कश्यप ने बीडीसी से शुरू किया राजनीतिक सफर
सुरेश कश्यप ने बीडीसी के चुनाव से अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया। उनका जन्म 23 मार्च 1971 को बजगा पंचायत के पपलाह गांव में हुआ। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा गागल शिकोर स्कूल और उच्च शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहां में हुई। उनके पिता शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं और माता गृहिणी हैं। 24 अप्रैल 1988 को सुरेश कश्यप एयरफोर्स में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। 16 साल तक सेवाएं देने के बाद वर्ष 2004 में एयरफोर्स से एसएनसीओ के पद से सेवानिवृत्त हुए। एयरफोर्स में नौकरी के दौरान उच्च शिक्षा को जारी रखी। इस दौरान उन्होंने लोक प्रशासन में एमए, टूरिज्म और पीजीडीसीए में डिप्लोमा किया।

सेवानिवृत्त होने के बाद लोक प्रशासन में एमफिल किया। वर्ष 2005 में पच्छाद बीडीसी के बजगा वार्ड के पंचायत समिति सदस्य बने। इस बीच वर्ष 2007 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा। जिसमें वह गंगू राम मुसाफिर से हार गए। 2012 में दूसरी बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा और पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2017 में तीसरी बार विधानसभा का चुनाव जीता। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट दिया और वह रिकॉर्ड मतों से जीते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed