फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   BJP rebel Sanjeev Sharma returns to the party from Badsar assembly constituency

Hamirpur: बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बागी संजीव शर्मा की पार्टी में वापसी

Fri, 03 May 2024 01:58 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 03 May 2024 01:58 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की अगवाई में मुलाकात करने के बाद भाजपा ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर उनकी वापसी का एलान किया। 

विज्ञापन
BJP rebel Sanjeev Sharma returns to the party from Badsar assembly constituency
भाजपा के बागी संजीव शर्मा की पार्टी में वापसी - फोटो : संवाद

विस्तार

बड़सर विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले संजीव शर्मा ने भाजपा में वापसी कर ली है। देर रात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल की अगवाई में मुलाकात करने के बाद भाजपा ने जिला मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर उनकी वापसी का एलान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि संजीव शर्मा भाजपा के मूल विचार से जुड़े रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा लेकिन अब वह पार्टी में वापस लौटे हैं। उन्होंने कहा कि संजीव शर्मा और उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के लिए मजबूती के साथ कार्य करेंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री से यह नहीं जानना चाहती कि कौन अभिनेत्री है और कौन डायरेक्टर। जनता यह जानना चाहती है कि पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने क्या किया है। इस कार्यकाल में 25,000 करोड़ से अधिक का लोन लिया गया है। एक लाख बेरोजगार युवकों को पहली कैबिनेट में नौकरी देने का बड़ा भी सरकार पूरा नहीं कर पाई है जबकि रोजगार देने वाले संस्थान को ही हमीरपुर में बंद कर दिया गया। आखिर मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार की किन उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed