फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp publish poster againest cm virbhadra singh.

CM के खिलाफ बांटे पर्चे, कार्टून छाप लिखा 'चोर मचाए शोर'

Thu, 22 Oct 2015 10:30 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
bjp publish poster againest cm virbhadra singh.

सीबीआई जांच के बाद कांग्रेस और वीरभद्र की ओर से भाजपा नेताओं पर जांच का षड्यंत्र करने का आरोप लगने पर तल्ख हुई भाजपा ने सीएम को घेरने के लिए नया अभियान शुरू किया है। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ऊना मुख्यालय पर ‘चोर मचाए शोर’ नामक पर्चे जनता में बांटे। दो पृष्ठ के पर्चे में वीरभद्र का कार्टून भी छापा गया है।

विज्ञापन


सत्ती ने भाजपा नेताओं के साथ ऊना शहर के हमीरपुर रोड के साथ-साथ कुछ गांवों में जन संपर्क के दौरान जनता तक पहुंचाया। सत्ती ने कहा कि वीरभद्र सिंह एवं उनके चेहते सीबीआई जांच पर गलत प्रचार कर रहे हैं। इसके लिए भाजपा नेताओं पर दोष लगा रहे है। इसमें कोई सच्चाई नहीं।
विज्ञापन

कुर्सी से चिपके हुए हैं सीएम

bjp publish poster againest cm virbhadra singh.

सती ने कहा कि जनता में वीरभद्र के मामलों की सच्चाई पहुंचाने के लिए भाजपा ने 10 लाख पर्चे छपवाएं हैं। इन्हें प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता बांटेंगे। सत्ती ने कहा कि सभी जिलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में यह पर्चे पहुंचाए हैं। भाजपा नेताओं को निर्देश दिए गए है कि वे जल्द इन पर्चों का वितरण करें। उन्होंने कहा कि सीबीआई की कार्रवाई के बाद वीरभद्र सिंह को पद से त्याग पत्र देना चाहिए था।

लेकिन सीएम खुद कुर्सी से चिपके हुए हैं। इस अभियान में जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट, महामंत्री यशपाल राणा, देसराज राणा, चरणजीत अटवाल, कमल नयन, सुमित शर्मा, राज कुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, राजन सहोड़ उपस्थित रहे। भाजयुमो ने प्रदेश भर में यह अभियान छेड़ रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed