फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp president satpal satti statement over virbhadra singh

वीरभद्र सिंह की नहीं सुन रहा हाईकमान : सतपाल सत्ती

Mon, 29 Oct 2018 07:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 29 Oct 2018 07:34 PM IST
विज्ञापन
bjp president satpal satti statement over virbhadra singh

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सत्ती का कहना है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी में वर्चस्व की जंग चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सत्ता से बाहर होते ही उनकी न तो पार्टी हाईकमान में सुनवाई हो रही है और न ही प्रदेश संगठन में कोई पूछ हो रही है।

विज्ञापन


इसके विपरीत भारतीय जनता पार्टी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पूरी तरह से एकजुट होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में गत बार की भांति इस बार भी भाजपा चारों लोकसभा सीटों को जीतकर इतिहास दोहराएगी।
विज्ञापन


सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि आगामी 28 नवंबर को मंडी के पड्डल मैदान में मंडी संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। इसमें 35 से 40 हजार पन्ना प्रमुख शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल सहित लोकसभा सांसद विशेष तौर से उपस्थित रहेंगे।


मंडी के बाद दिसंबर माह में शिमला संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन सोलन में, जनवरी माह में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पन्ना प्रमुखों का धर्मशाला में और फरवरी माह में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का हमीरपुर में सम्मेलन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed