फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP President JP Nadda will visit flood affected areas of Kullu-Mandi on July 14

हिमाचल: 14 जुलाई को कुल्लू-मंडी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

Thu, 13 Jul 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jul 2023 06:07 PM IST
सार

जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान का जायजा लेने आ रहे हैं।
नड्डा 14 जुलाई को दिल्ली से चलेंगे और मंडी के कंगनीधार हेलीपैड में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda will visit flood affected areas of Kullu-Mandi on July 14
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश में बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान का जायजा लेने आ रहे हैं। नड्डा 14 जुलाई को दिल्ली से चलेंगे और मंडी के कंगनीधार हेलीपैड में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वह मंडी जिले के पंचवक्त्र मंदिर जाएंगे और साथ जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा करेंगे। कुछ समय सर्किट हाउस मंडी में रुकने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कुल्लू रवाना हो जाएंगे। हेलीकॉप्टर से नड्डा भुंतर एयरपोर्ट जाएंगे। कुल्लू में नड्डा बड़ा भुईंन पंचायत सहित अनेकों स्थानों का दौरा करेंगे।  नड्डा हेलीकॉप्टर से सासे हेलीपैड मनाली जाएंगे।

विज्ञापन


आलू ग्राउंड के आसपास वाले इलाकों का जायजा लेने के बाद नड्डा हवाई मार्ग से बिलासपुर रवाना हो जाएंगे। हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के भाजपा प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 14 जुलाई को बिलासपुर पहुंचेंगे। भाजपा अध्यक्ष भाजपा नेताओं से भी प्रदेश में बारिश से हुए नुकसान की स्थिति को लेकर भी चर्चा करेंगे। 14 जुलाई शाम करीब 6:00 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लुहणू पहुंचेंगे। इसके बाद विजयपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा का रात्रि ठहराव विजयपुर में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जनता की हरसंभव मदद की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed