फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP President JP Nadda will also reach Dharamshala to watch the India-New Zealand match.

Himachal: भारत-न्यूजीलैंड मैच देखने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचेंगे धर्मशाला

Sat, 21 Oct 2023 07:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 07:08 PM IST
सार

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा 22 अक्तूबर को पहले कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और इसके बाद मैच देखने के लिए एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला जाएंगे। 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda will also reach Dharamshala to watch the India-New Zealand match.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Social Media

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर को होने वाले क्रिकेट विश्व कप के मुकाबले को देखने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचेंगे। नड्डा 22 अक्तूबर को दोपहर बाद 12:45 बजे कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद मैच देखने के लिए एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला जाएंगे। मैच खत्म होने के बाद रात करीब 9:00 बजे स्टेडियम से बिलासपुर के विजयपुर स्थित अपने घर के लिए रवाना होंगे। 23 और 24 अक्तूबर को नड्डा बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। 23 को नड्डा शरदोत्सव में हिस्सा लेंगे। नड्डा की धर्मपत्नी मल्लिका नड्डा पिछले 22 साल से बिलासपुर के धौलरा मंदिर में शरदोत्सव का आयोजन करवा रही हैं। नड्डा हर साल इस उत्सव में भाग लेते हैं।

विज्ञापन


 बता दें, 10 साल बाद 22 अक्तूबर को कांग्रेस की पूरी सरकार क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मैच देखने आएगी। सुक्खू अपनी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच का लुत्फ उठाएंगे। इस मैच में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री सुक्खू क्रिकेट की सियासी पिच पर रिश्तों की नई इबारत लिखेंगे। 10 साल बाद ऐसा होगा, जब कांग्रेस और भाजपा के विधायक क्रिकेट स्टेडियम में बैठकर एक साथ बिना किसी सियासी कड़वाहट के नए सियासी रिश्ते बनाएंगे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि धर्मशाला स्टेडियम में सात साल बाद एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी। 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्रिकेट विश्व कप का मुकाबला खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम धर्मशाला में भारत के खिलाफ जीत का खाता खेलने के लिए और भारत टीम यहां पर अपने जीत के क्रम को बरकार रखने के लिए मैदान में उतरेगी। न्यूजीलैंड के पास 2016 में हुए एक दिवसीय मैच में भारत से मिली हार का बदला लेने का मौका रहेगा। 16 अक्तूबर 2016 को भारत और न्यूजीलैंड मैच में भारत ने छह विकेट से जीत हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed