फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP President JP Nadda receives warm welcome in Bilaspur Himachal Pradesh

JP Nadda: प्रदेश सरकार राहत राशि में कर रही बंदरबांट, लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतेंगे

Sat, 16 Dec 2023 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 16 Dec 2023 07:22 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि 21वीं सदी सात्विक शक्तियों की है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि राजनीति करने के अर्थ और संस्कृति बदल चुकी है। 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda receives warm welcome in Bilaspur Himachal Pradesh
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

तीन राज्यों में जीत के बाद बिलासपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि 21वीं सदी सात्विक शक्तियों की है। तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि राजनीति करने के अर्थ और संस्कृति बदल चुकी है। अब वह संस्कृति नहीं रही है कि जनता से वादे कर भूल जाएं और पांच साल बाद फिर नए वादे कर वोट ले जाएं। आज के समय में जनता रिपोर्ट कार्ड की राजनीति पर विश्वास करती है। जबकि कांग्रेस की राजनीति चुनाव के नजदीक सड़क के नाम पर पहाड़ पर चूने की लाइन लगवाकर बाद में भूल जाने वाली है।

विज्ञापन

विज्ञापन


उनके स्वागत में हुए अभिनंदन समारोह में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किसी भी काम के पूरा नहीं होने की गारंटी पक्की है। कांग्रेस सरकार राहत राशि में बंदरबांट कर रही है। दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटें जीतेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कसने को भी कहा। हिमाचल में जनता 68 इंग्लिश मीडियम स्कूल ढूंढ रही है। 5 लाख युवा नौकरी और लोग 300 यूनिट मुफ्त बिजली का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक महिलाओं को 1500 रुपये नहीं मिले हैं। मोबाइल स्वास्थ्य वैन का भी इंतजार है। पशुपालकों से गोबर और दूध खरीदने का वादा भी पूरा नहीं हुआ है। आपदा में केंद्र सरकार ने हिमाचल को कुल 3378 करोड़ रुपये दिए। दो दिन पहले 633 करोड़ रुपये और दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने-पराये का भेदभाव बंद करे और जो राशि केंद्र सरकार से मिली है, पहले उसे खर्च करो। इसके बाद केंद्र सरकार और भी राशि जारी करेगी।

प्रदेश में भाजपा दोहराएगी ऐतिहासिक जीत नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम से पहले प्रदेश सरकार ने जश्न की तैयारी कर ली थी। लेकिन जब नतीजे आए तो कांग्रेस का जश्न मातम में बदल गया। भाजपा ने 2014 और 2019 में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर बड़ी जीत हासिल की थी। आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा इस ऐतिहासिक जीत को दोहराएगी।

प्रदेश सरकार निकम्मी : बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार एक साल में निकम्मी साबित हुई है। जो कार्य पिछली भाजपा सरकार और केंद्र सरकार ने शुरू कराए थे, उन पर इस सरकार ने ग्रहण लगा दिया है। कांग्रेस केंद्र सरकार पर कोई भी सहायता नहीं करने का आरोप लगाती है, लेकिन सच यह है कि प्रदेश में कोई भी कार्य केंद्र सरकार के सहयोग के बिना नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों की जीत भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा की कुशल रणनीति की वजह से हुई है।


भाजपा नेताओं ने नड्डा को किया सम्मानित अभिनंदन कार्यक्रम में विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जम्वाल, जीतराम कटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, महामंत्री त्रिलोक कपूर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, जिला अध्यक्ष स्वतंत्र संख्यान, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल, सुमित शर्मा, तिलक राज ने नड्डा को गुर्ज, शॉल, टोपी से सम्मानित किया।

15 हजार बहनें बनेंगी ड्रोन दीदी, करेंगी नैनो खाद का छिड़काव : नड्डा
 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि आने वाले समय में 15 हजार बहनें ड्रोन दीदी की भूमिका निभाते हुए खेतों में नैनो खाद का छिड़काव करेंगी। यह जानकारी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शिरकत करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। नड्डा मंडी जिला के नाचन विधाानसभा क्षेत्र के नौलखा गांव से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को विकसित भारत की शपथ भी दिलाई। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री सिद्धार्थन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल व अन्य मौजूद रहे। इसके अलावा उन्होंने सुंदरनगर में रोड शो किया। यहां तीन राज्यों में भाजपा की हुई जीत को लेकर कार्यकर्ता खूब उत्साहित दिखे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed