{"_id":"59aac2b44f1c1b05278b4f69","slug":"bjp-prem-kumar-dhumal-demand-himachal-govt-suspension","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल से मिली भाजपा, सरकार को बर्खास्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल से मिली भाजपा, सरकार को बर्खास्त करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और सरकार पर नियंत्रण पाने में असफल होने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
शनिवार को नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में भाजपा नेताओं ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की। इन नेताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार ने अपराध पर नियंत्रण पाने को ठोस कदम उठाने के बजाय दोषियों को बचाने और निर्दोष लोगों को फंसाने की ही कोशिश की।
विज्ञापन
जिला शिमला के कोटखाई का गुड़िया प्रकरण इसका जीता जागता उदाहरण है। घटना के बाद से ही सरकार और पुलिस जांच पर प्रदेश की जनता आशंका जाहिर कर रही थी।
अब आए दिन सीबीआई कार्रवाई से क्रमवार परतें खुलती जा रही हैं। कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से गठित विशेष जांच दल पर भी असली दोषियों को खोजने के बजाय उन्हें बचाने का प्रयास किए जाने के आरोप लगे थे।
विज्ञापन
वही विशेष जांच दल आज सीबीआई की गिरफ्त में है। कहा कि सरकार से प्रदेश की जनता का भरोसा उठ गया है। ऐसा लगता है कि प्रदेश में आज सरकार नाम की चीज नहीं है।
ऐसे में वर्तमान सरकार को तत्काल बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए तथा नया जनादेश लेने के लिए तुरंत विधानसभा चुनाव करवाए जाएं।