फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp plan against virbhadra government in monsoon session

वीरभद्र सरकार के खिलाफ किसने बनाई ये रणनीति!

Tue, 22 Jul 2014 10:17 PM IST
अमर उजाला/शिमला
अमर उजाला/शिमला Updated Tue, 22 Jul 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
bjp plan against virbhadra government in monsoon session

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्षी दल भाजपा ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सत्र 6 अगस्त को शुरू होगा। भाजपा ने बजट सत्र में भी सरकार को खूब घेरा था।

विज्ञापन


बजट सत्र के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा चारों लोकसभा सीटें जीत गई और कांग्रेस हार गई। इससे भाजपा उत्साहित है।

सुजानपुर विधानसभा सीट भी उपचुनाव में भाजपा ने कांग्रेस से हथिया ली। उत्साहित भाजपा मानसून सत्र में आक्रामक रुख अख्तियार करेगी।

सदन ‌को नहीं चलने देने की रणनीति

bjp plan against virbhadra government in monsoon session

इस बार भाजपा हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफार्म एक्ट की धारा 118 में संशोधन, वित्त प्रबंधन और लारजी हादसे पर सरकार को घेरेगी।

भाजपा धारा 118 के मुद्दे पर भाजपा सदन को नहीं चलने देने की रणनीति बना रही है। वैसे भी भाजपा आरोप लगा रही है कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में सात बार धारा 118 में संशोधन कर चुकी है।

भाजपा विधायक सवाल पूछकर भी सरकार को घेरने के प्रयास में है। गौरतलब है कि बजट सत्र में भाजपा ने राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया था। पूरे सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच तनातनी का माहौल बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपतियों के पीछे घूम रही सरकार : धूमल

bjp plan against virbhadra government in monsoon session

नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल के मुताबिक वीरभद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को सच से विपक्ष अवगत कराएगा।

इसको लेकर लगातार रणनीति बनाई जा रही है। तत्कालीन भाजपा सरकार को धारा 118 और उद्योग पर घेरने वाली कांग्रेस खुद उद्योगपतियों के पीछे-पीछे घूम रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed