फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP national spokesperson Gaurav Bhatia launched a verbal attack on Sukhu government

HP Politcs: गौरव भाटिया ने घेरी सुक्खू सरकार, बोले- कांग्रेस ने वादे पूरे नहीं किए तो ईंट से ईंट बजा देंगे

Tue, 03 Dec 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 06:09 PM IST
सार

भाटिया ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूछा  कि सुक्खू सरकार दो साल का जश्न किस बात का मना रही है। यह जश्न ए बर्बादी है।

विज्ञापन
BJP national spokesperson Gaurav Bhatia launched a verbal attack on Sukhu government
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मंगलवार को शिमला पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस सरकार पर खूब निशाने साधे। कहा है कि अगर हिमाचल में कांग्रेस ने वादे पूरे नहीं किए तो ईंट से ईंट बजा देंगे। कांग्रेस से भाजपा की लड़ाई एक परिवार से देश के पूरे परिवार की है। उन्होंने कहा कि जनता से की वादाखिलाफी पर मुख्यमंत्री सुक्खू को इस्तीफा देना चाहिए। मंगलवार को शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल की निकम्मी और निठल्ली सरकार दो साल का जश्न मना रही है। यह कैसा जश्न है, जनता को बताना चाहिए।  यह जश्न ए बर्बादी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व पर उन्हें गर्व है। विपक्ष की भूमिका क्या होती है, इसे सकारात्मक तरीके से भाजपा ने निभाया है।

विज्ञापन


भाजपा ठीक मट्ठी की तरह एकजुट है। केंद्र सरकार हिमाचल की भरपूर मदद कर रही है। भाटिया ने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं है, जिसे कांग्रेस ने ठगा नहीं है। कांग्रेस के नेताओं को वह क्राइम मास्टर गोगा कहेंगे, जिनको जनता को देना कुछ नहीं है, लेना ही है। उन्होंने कहा कि बंटी और बबली जहां भी जाते हैं, वे झूठे वायदे करते हैं। चुनाव से पहले की दस गारंटियों के मामले में भी हिमाचल में कांग्रेस ने यही किया है। पहली कैबिनेट में ही एक लाख नौकरियां देने की बात की। पर सुक्खू ऐसे सभी वायदों को निभाने में विफल साबित हुए हैं। भाटिया ने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तो 1500 संस्थान खोले और आज सरकार ने इन्हें बंद कर दिया है। हिमकेयर योजना भी बंद कर दी।
विज्ञापन


जांच इस बात की हो रही है कि समोसा किसने खाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो वादा करते हैं, वह निभाते हैं। चाहे हिमाचल से वंदे भारत ट्रेन शुरू करने का मामला हो, बल्क ड्रग फार्मा पार्क हो या गरीबों को घर देने का मामला हो। कहा कि यह दुर्ग्भायपूर्ण है कि जांच इस बात की हो रही है कि समोसा किसने खाया। मुख्यमंत्री के पास अपने रिश्तेदारों और मित्रों के लिए न तो धन की कमी है और न ही अवसरों का अभाव। कमी है तो केवल जनता के लिए है। इस सरकार ने जनता पर भारी बोझ डाला है। प्रदेश में स्टांप ड्यूटी को 500 प्रतिशत बढ़ाया गया है। इन लोगों ने टॉयलेट शीट को भी नहीं छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed