फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mp shanta kumar hits out at nehru.

भाजपा सांसद बोले, नेहरू के बोए बीजों की सजा भुगत रहा भारत

Tue, 23 Feb 2016 10:19 PM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
bjp mp shanta kumar hits out at nehru.

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही आधा कश्मीर पाकिस्तान में गया था। उनके बोए बीजों की सजा भारत अब भी भुगत रहा है। जेएनयू जैसे शिक्षण संस्थानों में पनप रहे

विज्ञापन


देशद्रोह और आतंकवादियों के बचाव में आई कांग्रेस और वामपंथी दल अपनी कब्र स्वयं खोद रहे हैं। इन पापों की सजा देश की जनता उन्हें अवश्य देगी। विपक्ष की ऐसी गतिविधियों पर अफसोस जताते हुए कहा कि जेएनयू में जो भी घटित हुआ, वह बेहद अफसोस जनक है।
विज्ञापन

बोले, जेएनयू घटनाक्रम की कुलपति को थी जानकारी

bjp mp shanta kumar hits out at nehru.

शांता ने कहा कि यह घटना उस समय हुई जब सियाचिन में कई फीट बर्फ में दबे शहीदों के पार्थिव शरीर भी राजधानी के लिए लाए जा रहे थे। देश उस समय शहीदों की याद में आंसू बहा रहा था। जेएनयू में आतंकवादी अफजल गुरु और देश विरोधी नारे लग रहे थे।

जहां विवि के कुलपति को अफजल गुरु की बरसी पर कार्यक्रमों पर पूरी सूचना थी। ऐसे में कार्यक्रमों को संचालित करवाना देशद्रोह से बड़ा पाप है। इन दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के बारे में सभी राजनीतिक दलों ने समय रहते राजनीति से ऊपर उठकर गंभीरता से विचार नहीं किया तो यह देश के लिए घातक हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed