फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP MLA Suresh Bhardwaj Targets CM Virbhadra Singh

इस्तीफा दें सीएम वीरभद्र जनता नहीं करेगी माफ: भारद्वाज

Sat, 01 Apr 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sat, 01 Apr 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Suresh Bhardwaj Targets CM Virbhadra Singh

भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सीएम वीरभद्र सिंह को अब सीबीआई कोर्ट के सामने पेश होना चाहिए और खुद ही गद्दी छोड़ देनी चाहिए। कहा कि अब अदालत ने ये इनकार कर दिया है कि उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर क्वैश नहीं होगी। ऐसे में सीएम अगर अब भी अपने पद पर बने रहते हैं तो देश की जनता उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये कैसी बात है कि जिस व्यक्ति ने सीएम वीरभद्र सिंह का बीमा किया और कमीशन लिया, वह आनंद चौहान पिछले साल के जुलाई महीने से तिहाड़ जेल में है। उसे जमानत तक नहीं मिल रही। जिनका पैसा लगा है, वे बाहर घूम रहे हैं। शनिवार को सुरेश भारद्वाज ने शिमला के आशियाना में पत्रकार वार्ता में ये बातें कहीं।

विज्ञापन

भारद्वाज बोले- कांग्रेस नेता भी मांग लें वीरभद्र से इस्तीफा

BJP MLA Suresh Bhardwaj Targets CM Virbhadra Singh

कहा कि नैतिकता शब्द मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शब्दकोष में नहीं है। हिमाचल के अन्य कांग्रेस नेताओं को भी अपनी बची-खुची साख बचाने को उनसे इस्तीफा मांग लेना चाहिए। भारद्वाज बोले- यूपीए सरकार के कार्यकाल में वीरभद्र मामले में लीपापोती होती रही।

इसी कारण वे सीएम भी बन गए थे मगर आज स्थिति अलग है। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह के उनके खिलाफ चल रहे मामलों पर आए बयान को भी खारिज किया। कहा कि अब तो मामला कोर्ट में है तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सीएम ने तो अपने

खिलाफ चल रहे मामलों के लिए कपिल सिब्बल, पी. चिदंबरम और राम जेठमलानी जैसे जाने-माने वकील किए हैं मगर कोर्ट ने सभी ग्राउंड रद्द कर दिए हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, भाजपा सचिव त्रिलोक जमवाल और कोषाध्यक्ष कपिल देव सूद भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed