अमर्यादित भाषा प्रयोग कर रहे मुकेश, विक्रमादित्य: राकेश पठानिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक राकेश पठानिया ने शनिवार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ढाल बनकर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान पठानिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह को शब्दों की मर्यादा में रहना चाहिए।
पब्लिसिटी के लिए दोनों नेता मुख्यमंत्री पद के लिए अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। शीत सत्र में हाउस के अंदर मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांधने वाले विक्रमादित्य अब बाहर अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।
हिमाचल की जनता जानती है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, विक्रमादित्य और उनका पूरा परिवार आय से अधिक संपत्ति सहित कई गंभीर आरोपों से घिरा है। खुद गंभीर आरोपों से घिरा वीरभद्र परिवार ईमानदार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर मनघड़ंत आरोप लगा रहा है।
275 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हिमाचल को करवाया
मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य को अगर मुख्यमंत्री पर कोई भी आरोप लगाना है तो तथ्यों के साथ लगाएं। सरकार उसका तथ्यों के साथ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने एक साल तक एक्साइज पॉलिसी न बनाकर 275 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हिमाचल को करवाया था।
मुकेश अग्निहोत्री प्रधानमंत्री की धर्मशाला में प्रस्तावित रैली को लेकर तथ्यों से परे आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार 27 दिसंबर को धर्मशाला में जश्न नहीं बल्कि सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ संवाद करने जा रही है।
केंद्रीय विवि परिसर के निर्माण के प्रश्न के जवाब में पठानिया ने कहा कि इस संबंध में 99 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। राजस्व के दस्तावेज बनने में देरी हुई है। 10 से 15 दिन के भीतर सारी औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी।
फोरलेन निर्माण के कागजात पूरे हो गए हैं। मुआवजे को लेकर औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। मोदी और जयराम सरकार के कार्यकाल में कांग्रेस के मुकाबले दालों, चीनी के रेट करीब 30 फीसदी कम हुए हैं।