फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp mla rakesh pathania raised questions against his own govt in himachal budget session

भाजपा विधायक पठानिया ने इस मुद्दे पर फिर घेरी अपनी ही सरकार

Thu, 07 Feb 2019 10:19 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 07 Feb 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
bjp mla rakesh pathania raised questions against his own govt in himachal budget session

हिमाचल में कैंसर मरीजों को पर्याप्त सेवाएं नहीं मिल पाने के मामले में भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने दूसरे दिन भी विधानसभा में अपनी ही सरकार को घेर लिया। पठानिया ने सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखे हमले किए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके हलके के 8 मरीजों का उपचार शिमला कैंसर अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल में एक बिस्तर पर दो-दो मरीज उपचाराधीन हैं। टांडा अस्पताल में सुविधा के अभाव के चलते मरीज शिमला रेफर हो रहे हैं। 
विज्ञापन


जवाब में स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार बोले - कैंसर अस्पताल शिमला में 50 बिस्तर हैं, रोजाना रेडियोथैरेपी 100 से 120, कीमोथैरेपी 50 से 60 के बीच होती है। टरशरी केयर में रोजाना 2200 से 2500 पंजीकरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक पठानिया को यह बात रास नहीं आई और बोले - मुझे पता है अस्पताल की क्या स्थिति है, मैं अभी अस्पताल से होकर आया हूं। आप बताएं कि कितनी बार अस्पताल गए हैं?

बीच में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खड़े हुए और कहा-

bjp mla rakesh pathania raised questions against his own govt in himachal budget session

इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खड़े हुए और कहा -  लोग अपना-अपना सेल्फ शो कर रहे हैं। हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। जो कमी है उसमें सुधार किया जाना है। इसके लिए डॉक्टरों को रोकना जरूरी है। सरकार ने इसके लिए बांड प्रणाली को सरल किया है।

आशा कुमारी के सवाल पर पठानिया ने अनुपूरक प्रश्न में टांडा मेडिकल कॉलेज में कीमोथैरेपी की सुविधा नहीं होने का मामला उठाया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10 स्थानों में कीमोथैरेपी हो रही है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में 30 बिस्तरों की व्यवस्था है, यहां पर रेडियोथैरेपी हो रही है।

उन्होंने कहा कि यहां पर वर्षों से पड़े लीनियर एक्सीलरेटर को लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। अप्रैल तक यह सेवाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लंग्स व ब्रेस्ट कैंसर के अधिक मामले आ रहे हैं।

कैंसर अस्पताल के साथ बनेगा 5 मंजिला टरशरी केयर सेंटर : परमार 

bjp mla rakesh pathania raised questions against his own govt in himachal budget session

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि कैंसर अस्पताल के समीप पांच मंजिला टरशरी केयर सेंटर का निर्माण होना है। इसकी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। अब मामला एनजीटी को भेजा गया है।

आईजीएमसी में चल रहे 14 सुपर स्पेशलिटी के लिए चम्याणा में भवन बन रहा है। इसके बनने से आईजीएमसी में काफी स्थान खाली हो जाएगा। माकपा विधायक राकेश सिंघा ने कैंसर रोकने के लिए अधिक से अधिक

डॉक्टरों को प्रशिक्षित करने और 10 लाख की बांड राशि को कम करने की बात कही। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, आशा कुमारी और अनिरुद्ध सिंह ने भी कैंसर सुविधाओं से संबंधित प्रश्न किए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed