विधायक ने आठ नेताओं को भेजा मानहानि नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर हल्के के भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर ने विस क्षेत्र के आठ कांग्रेस नेताओं को लीगल नोटिस जारी किया है। इन कांग्रेसी नेताओं ने विधायक पर सुजानपुर हल्के के विकासकार्यों में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया था। विधायक ने बयानबाजी पर तलख होकर कांग्रेसी नेताओं को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब न देने पर विधायक ने मानहानि का दावा करने का निर्णय लिया है।
विधायक ने एक महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस महासचिव, जिला परिषद सदस्य, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष और एक कांग्रेसी सदस्य को लीगल नोटिस भेजा है। इन कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि विधायक नरेंद्र ठाकुर ने लोगों के हितों का सरंक्षण नहीं किया है और विस क्षेत्र के विकास में रोड़ा अटकाया है।
15 लाख रुपये का मानहानि का दावा
उन्होंने विधायक पर थानेदार की तरह जनता से व्यवहार करने का आरोप लगाय था। विधायक ने कांग्रेसी नेताओं के बयान पर तलख होकर इन्हें नोटिस भेज दिया है। नोटिस का जवाब न देने पर इन पर 15 लाख रुपये का मानहानि का दावा किया जाएगा।
उधर, विधायक नरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि कांग्रेस नेताओं की आधारहीन ब्यानबाजी से उनकी छवि धूमिल हुई है। इसी के मद्देनजर उन्हें नोटिस भेजा गया है। इसका जवाब न देने पर इनके खिलाफ 15 लाख रुपये का मानहानि का दावा किया जाएगा।