फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP meeting in Shimla: National Organization General Secretary Santosh said - tighten your waist for the assembly elections

भाजपा की बैठक: बीएल संतोष बोले- चुनाव के समय ही तय होता है चुनावी चेहरा, अभी पूरे मन से करें काम

Thu, 21 Apr 2022 11:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 21 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्टी के सभी सातों मोर्चों के अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक में भाग लिया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
BJP meeting in Shimla: National Organization General Secretary Santosh said - tighten your waist for the assembly elections
शिमला में भाजपा की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाजपा में चुनावी चेहरा केवल चुनाव के वक्त ही तय होता है, अभी सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरे मन से काम करें। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने जिला अध्यक्षों, महामंत्रियों और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। उन्होंने गुरुवार को जयराम सरकार के चार मंत्रियों से पूछा कि जब वे मंत्री बने थे तो उनका क्या विजन था और अब क्या करने को रह गया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सातों मोर्चों के अध्यक्षों-महामंत्रियों से भी बैठक की और वे नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पांच मंत्रियों सरवीण चौधरी, बिक्रम सिंह, गोविंद ठाकुर, महेंद्र सिंह ठाकुर और डा. रामलाल मारकं डा ने उनसे बुधवार को भेंट की थी। 

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। उन्होंने भाजपा के सभी सातों मोर्चों के अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक भी ली। प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में हुई बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी उपस्थित रहे। इसकी भूमिका भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने रखी और सभी मोर्चों का ब्योरा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के समक्ष रखा। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने सभी जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की बैठक में भाग लिया। विस्तृत चर्चा के साथ उनका फीडबैक भी लिया। मिशन रिपीट के लिए जनसंपर्क अभियान बढ़ाने की सलाह दी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में ‘एक बूथ, 20 यूथ’ अभियान पूरा हो चुका है। इसका एक एप के माध्यम से सत्यापन कर लिया गया है।
विज्ञापन


ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ओपी चौधरी ने बताया कि इस वर्ग को सरकार ने बड़ा फायदा पहुंचाया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नितेन कुमार ने बताया कि हिमाचल में अनुसूचित जाति वर्ग के 12 हजार लोगों का ऋण माफ कर सरकार ने बड़ा लाभ दिया है। अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष राज बल्ली ने बताया कि वह 890 बूथों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इस वर्ग में भाजपा के नीतियों का बड़ा प्रभाव है। जनजातीय मोर्चा के अध्यक्ष जवाहर ने बताया कि  वह सभी 74 मंडलों में अच्छा काम कर रहे हैं। वे भौगोलिक स्थिति के हिसाब से प्रभावशाली काम कर रहे हैं। उनकी सरकार ने नॉन शेड्यूल एरिया में भी जनजातीय वर्ग के लोगों के लिए बहुत काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन रिपीट में रहेगह संगठन का बड़ा योगदान : जयराम 
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में मिशन रिपीट में संगठन का बड़ा योगदान रहने वाला है। जयराम ने कहा कि हिमाचल में संगठन के काम बढ़िया हैं और उनके संगठन के काम की राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा और प्रशंसा होती है। इसमें बीएल संतोष ने सभी मोर्चों को टिप्स दिए, उनसे फीडबैक भी लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed