{"_id":"5d384e328ebc3e6cc60b397f","slug":"bjp-mahila-morcha-will-held-meeting-on-bye-election-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में उपचुनाव पर मंथन करेगा भाजपा महिला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में उपचुनाव पर मंथन करेगा भाजपा महिला मोर्चा
Wed, 24 Jul 2019 05:55 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
धनेश्वरी ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को बिलासपुर में होगी। इसमें संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा होगी। उपचुनावों को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी। मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि बैठक 27 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों की बैठक शाम 6 बजे होगी। शनिवार 27 जुलाई को प्रदेश पदाधिकारियों के अतिरिक्त स्थायी आमंत्रित, विशेष आमंत्रित सदस्य, जिला अध्यक्षों व जिलों के सदस्यता अभियान प्रभारियों की बैठक सुबह 11 बजे नजदीक सर्किट हाउस बिलासपुर में होगी।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सती तथा भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में भाजपा सदस्यता अभियान पर्व को गति देने को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
इसी के साथ कमल वाहिनी की भी समीक्षा की जाएगी। महिलाओं को महिला मोर्चा में जोड़ने के लिए और डिजिटल सदस्य बनाने के लिए भी बैठक में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।