फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP leaders including CM JaiRam Thakur flagged off the campaign vehicles

एलईडी रथ अभियान: सीएम जयराम बोले- सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं का प्रचार होगा

Sat, 17 Sep 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 08:32 PM IST
सार

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर शिमला से भाजपा के एलईडी रथ अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना भी की। 

विज्ञापन
BJP leaders including CM JaiRam Thakur flagged off the campaign vehicles
प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 72वें जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा नेताओं ने शनिवार सुबह सभी संसदीय क्षेत्रों से प्रचार वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। हिमाचल भाजपा ने प्रदेश के चार स्थानों शिमला, रामपुर, हमीरपुर और नूरपुर से डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचाने के लिए रथ यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओकओवर शिमला से भाजपा के एलईडी रथ अभियान को झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना भी की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने के लिए एलईडी रथ अभियान आरंभ किया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


इस अभियान के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सबसे खराब दौर से गुजर रही है। कांग्रेस छोड़ो अभियान निरंतरता व तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर का त्यागपत्र देने की घोषणा इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने लोगों से पूर्ण जोश व जुनून के साथ रिवाज को बदलने के लिए आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट में सफल होकर राज्य में दोबारा सत्तासीन होगी। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ने अस्पताल परिसर में झाडू़ लगाकर की सफाई

BJP leaders including CM JaiRam Thakur flagged off the campaign vehicles
सीएम जयराम ने अस्पताल परिसर में झाडू़ लगाकर की सफाई - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जोनल अस्पताल मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने नगर निगम के स्वच्छता अभियान में शिरकत कर झाडू़ लगाकर अस्पताल परिसर में सफाई भी की। 

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2022 तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र भी बांटे। इस मौके पर विधायक जवाहर ठाकुर, प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र शर्मा मंडी आदि उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed