फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Leader Shanta kumar asks suggestions from Virbhadra Singh for investor meet in Dharamshala

शांता ने इन्वेस्टर मीट के लिए वीरभद्र सिंह से मांगे सुझाव

Wed, 30 Oct 2019 07:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Oct 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
BJP Leader Shanta kumar asks suggestions from Virbhadra Singh for investor meet in Dharamshala
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार (फाइल फोटो)

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने धर्मशाला में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर मीट के लिए कांग्रेस से विरोध के बजाय सहयोग करने का आग्रह किया है। शांता ने कहा कि कांग्रेस इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपना सहयोग करे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश का एक अनुभवी नेता बताते हुए उनसे आग्रह किया कि वह इन्वेस्टर मीट को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दें। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम शांता ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का दृष्टिकोण बड़ा निराशाजनक है। हिमाचल के इतिहास में ऐसा प्रयास पहली बार जयराम सरकार कर रही है। इस छोटे से प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत आठ केंद्रीय मंत्री आ रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने अपनी उद्योग और पर्यटन नीति बदलकर उसे पूरी तरह निवेशक अनुकूल बनाया है, जिसे देख विश्व भर के निवेशक हिमाचल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में पढ़े-लिखे युवाओं के लिए बेरोजगारी बड़ी समस्या है। यह निवेशक सम्मेलन रोजगार की दृष्टि से मील पत्थर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed