{"_id":"6275177066d309097e490099","slug":"bjp-leader-sanjay-tandon-statement-on-himachal-congress-adhyaksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय टंडन: प्रतिभा सिंह डमी अध्यक्ष, भाजपा के पन्ना कमेटी की नकल कर रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय टंडन: प्रतिभा सिंह डमी अध्यक्ष, भाजपा के पन्ना कमेटी की नकल कर रही कांग्रेस
Fri, 06 May 2022 06:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 May 2022 06:13 PM IST
सार
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकार रिमोट कंट्रोल से नहीं चल रही है। यहां स्वचालित सरकार चल रही है। कांग्रेस नेताओं के आरोप निराधार हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस रिमोट कंट्रोल से चल रही है।
विज्ञापन
संजय टंडन
- फोटो : file photo
विस्तार
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा है कि प्रतिभा सिंह कांग्रेस की डमी अध्यक्ष हैं। भाजपा के पन्ना कमेटी की कांग्रेस ने नकल की है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का फैसला नहीं ले सकती, वह राज्य कैसे चला सकती है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में सरकार रिमोट कंट्रोल से नहीं चल रही है। यहां स्वचालित सरकार चल रही है। कांग्रेस नेताओं के आरोप निराधार हैं। ऐसा लगता है कि कांग्रेस रिमोट कंट्रोल से चल रही है। वर्तमान में पंजाब और नई दिल्ली सरकार राज्य में अराजकता की स्थिति में है। आम आदमी पार्टी का मॉडल पूरी तरह से फेल हो गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता निराश हैं और भाजपा नेताओं पर झूठे केस कर रहे हैं। भाजपा के पास 2,069 ग्राम केंद्र प्रमुख हैं, जो बूथ स्तर पर लगभग 500 लोगों का नेतृत्व करते हैं। बूथ स्तर पर एक लाख से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। ये सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। भाजपा ने महंगाई पर लगाम लगाई है।
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट पर टिकटें तय करती है भाजपा
संजय टंडन ने कहा कि भाजपा वैज्ञानिक तरीके से काम करती है। टिकटों के आवंटन से पहले सर्वे होते हैं। ग्राउंड रिपोर्ट एकत्र की जाती है। प्रदेश में यह प्रक्रिया जारी है। इनके आधार पर ही टिकटों को तय किया जाता है। उन्होंने कहा कि चुनावों से पहले टिकटों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।