बिंदल ने पूछा, कांग्रेस में कौन ज्यादा तेज दौड़ रहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों की ओर से की गई घोषणाओं को जनता को भ्रमित करने वाला बताया है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजीव बिंदल ने कहा कि आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स 13 हजार नौकरियां देने की बात कही हैं, जबकि मुख्यमंत्री 25 हजार नौकरियां देने की बात कर रहे हैं।
इनमें से किसको सही माना जाए, यह बड़ा सवाल है। वरिष्ठ मंत्री कौल सिंह कहते हैं कि ज्यादा तेज दौड़ने से मुख्यमंत्री नहीं बनते। उन्हें कांग्रेस नेताओं से प्रश्न है कि पार्टी में कौन तेजी से दौड़ रहा है? सरकार के वरिष्ठ मंत्री जीएस बाली ने हिमाचल दिवस पर सस्ती थाली की घोषणा कर डाली।
बिंदल ने कहा कि बजट सत्र समाप्त हुए एक सप्ताह बीता है, बजट में कहीं भी थाली का जिक्र नहीं था। प्रदेश सूखे की चपेट में है। पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हिमाचल में विकास कार्य लटके हैं।
पेयजल संकट के हल के लिए गंभीर नहीं सरकार : बिंदल
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश सरकार पेयजल संकट को लेकर कतई गंभीर नजर नही आ रही है। इस बार बारिशें काफी कम होने से पेयजल संकट काफी गंभीर हो सकता है। अधिकतर पेयजल व सिंचाई के स्रोतों का जल स्तर काफी कम होता जा रहा है।
लेकिन, सरकार ने पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा के लिए 15 अप्रैल तक भी कोई ठोस योजना व धन का प्रावधान नहीं किया है। इस बारे में प्रदेश के मुख्य सचिव को इस बारे लिखित नोटिस भेजा है। जिसमें चेताया गया है कि पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर प्रभावित जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरेंगे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बिंदल शनिवार को नाहन सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कई जगह अभी से सूखे की सी स्थिति बनी हुई है। नाहन विस क्षेत्र की 80 फीसदी तक पंचायतों में पेयजल स्रोत कम हो गए हैं। नाहन व सुरला में पेयजल संकट है। मवेशियों तक के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कुछ मवेशीपालक साथ लगते राज्य हरियाणा में मवेशियों को शिफ्ट करने को बाध्य हो रहे हैं। सूखे की स्थिति में पशुचारा व पानी कैरिज को सरकार से अनुदान के लिए कोई बजट ही नहीं पहुंचा है।