{"_id":"603d11b8651ac570704434e9","slug":"bjp-leader-bank-accounts-seized-in-nine-crores-tax-evasion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ करोड़ के कर चोरी मामले में भाजपा विधायक के बैंक खाते सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ करोड़ के कर चोरी मामले में भाजपा विधायक के बैंक खाते सीज
Tue, 02 Mar 2021 10:23 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माल एवं सेवा कर के आयुक्त कार्यालय शिमला ने चौपाल के भाजपा विधायक बलबीर सिंह वर्मा और उनकी फर्म के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया है। विधायक शिमला जिले से हैं। यह कार्रवाई सेवा कर चोरी के एक मामले में की गई है। आरोप है कि उन्होंने अपनी एक फर्म के माध्यम से शिमला में ही अपार्टमेंट का निर्माण कर उसके फ्लैट बेचे लेकिन निर्धारित सेवा कर नहीं चुकाया। सीजीएसटी के अधिकारियों की जांच में करीब नौ करोड़ रुपये का सर्विस टैक्स बना, जिसे विधायक की ओर से जमा नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
कर चोरी की पुष्टि होने के बीच विधायक ने केंद्र सरकार की विश्वास स्कीम के तहत भी आवेदन किया लेकिन शर्तें पूरी न करने की वजह से उन्हें राहत नहीं मिल सकी। इस बीच सीजीएसटी शिमला के अधिकारियों की ओर से विधायक को टैक्स की रकम जमा करने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया गया। रकम जमा न करने पर उनके व उनकी फर्म के सभी बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार जिस ऑर्डर पर रिकवरी की यह कार्रवाई की गई है, वह आयुक्त सीजीएसटी हीर भगत नेगी और संयुक्त आयुक्त अभय गुप्ता की ओर से जारी किए गए थे।
विज्ञापन