फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP govt is Working Against Constitution: Suresh Kumar

संविधान के विपरीत कार्य कर रही है भाजपा सरकार : सुरेश कुमार

Wed, 21 Nov 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
BJP govt is Working Against Constitution: Suresh Kumar

प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हुआ। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी अक्षय मोर्या मुख्यातिथि थे। इसमें कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिप्स दिए गए।

विज्ञापन


प्रदेश और देश की दलित विरोधी सरकार को उखाड़ने को संघर्ष करने की रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन में प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान के विपरीत कार्य का रही है।
विज्ञापन


दलित अधिकारों का हनन करने पा तुली है। भाजपा सरकार संविधान बदलकर देश को तोड़ना चाह रही है। भाजपा के ऐसे किसी भी मंसूबे को पूरा नहीं होने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार पिछले दरवाजे से अपने चहेतों को नौकरियां बांटने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस हमेशा इन वर्गों कर हितैषी रही है। प्रदेश में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया था, जिसे भाजपा सरकार ने समाप्त कर दिया है । इसके लिए मजबूरन कोर्ट जाना पड़ा। 

BJP govt is Working Against Constitution: Suresh Kumar

प्रभारी अक्षय मोर्या ने अनुसूचित जाति के लिए संविधान के स्वाभिमान कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा इसके लिये 90 दिनों का लक्ष्य रखा। विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

हिमाचल में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग सराहनीय कार्य कर रहा है।  इस मौके पर सुरेंद्र गर्ग, मेधराज, यशपाल तनाईक, राजिंद्र मोहन, रवि वस्सी, मीना कश्यप, सैन राम नेगी, रविंद्र बिट्टू, सुशील कौल,  संजय कुमार, उषा रानी, नरेश

चौहान, नमिता, रोशन लाल, रमेश कुमार, होशियार सिंह, विनोद भाटिया, गुरदयाल, नरोत्तम राम बुद्धि सिंह, शिवानी चौहान, मदन डोगरा, ओम प्रकाश  रीता देवी, जयवंती देवी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed