फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BJP Election Management Committee meeting held at Deepakmal Chakkar Shimlapresided over by Dr. Rajiv Bindal.

Himachal BJP Meeting: चुनाव प्रबंधन के लिए देर रात तक चला भाजपा का महामंथन

Tue, 06 Sep 2022 10:53 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Sep 2022 10:53 PM IST
सार

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक दीपकमल चक्कर शिमला में सुबह नौ बजे शुरू हुई। यह देर रात साढे़ आठ बजे तक चली। इसकी अध्यक्षता प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। 

विज्ञापन
BJP Election Management Committee meeting held at Deepakmal Chakkar Shimlapresided over by Dr. Rajiv Bindal.
शिमला में भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट के लिए चुनाव प्रबंधन को मंगलवार को भाजपा का देर रात तक महामंथन चला। इसमें आगामी रैलियों पर चर्चा हुई। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक दीपकमल चक्कर शिमला में सुबह नौ बजे शुरू हुई। यह देर रात साढे़ आठ बजे तक चली। इसकी अध्यक्षता प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इसमें भाजपा के 18 विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए हैं। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राज्य चुनाव सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

विज्ञापन


चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा ने आगामी आम चुनाव के सफल प्रबंधन के लिए 18 विभागों का गठन किया है और इसके लिए सभी टीमों ने अपने कार्यालय बना लिए हैं। नवंबर 2022 में होने वाले आगामी आम चुनाव के लिए भाजपा एक्शन और इलेक्शन मोड में है। दृष्टि पत्र समिति की बैठक में भी सुझाव मिलने शुरू हुए हैं। उन्हें विश्वास है कि वे एक स्वर्णिम दृष्टि पत्र लाएंगे। भाजपा की एक बड़ी चुनावी टीम है, जिसमें सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी, पूर्व सैनिक, पूर्व सैन्यकर्मी, व्यवसायी, कृषक, अर्थशास्त्री और समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिक्रम ठाकुर, गणेश दत्त, विनोद ठाकुर और राजीव भारद्वाज भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सह चुनाव प्रभारी देविंदर सिंह राणा भी पहुंचे
वहीं भाजपा के प्रदेश सह चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा भी मंगलवार को पार्टी कार्यालय पहुंचे और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुरेश भारद्वाज, बिक्रम ठाकुर, उपाध्यक्ष पायल वैद्य, पुरुषोत्तम गुलेरिया, सचिव कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, प्यार सिंह कंवर, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी करण नंदा, जिलाध्यक्ष रवि मेहता ,डेजी ठाकुर समेत कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद ने उनका जोरदार स्वागत किया। राणा का हिमाचल का यह पहला दौरा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव प्रबंधन का काफी अनुभव है और उनका मार्गदर्शन आगामी आम चुनाव में पार्टी के लिए काफी फायदेमंद होगा। भाजपा चुनावी मोड में है और राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में नेताओं की चहल-पहल है। हमारे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह चंबा के दौरे पर हैं और बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं, वह हमारी पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना शिमला में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed