फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BJP candidate Shashi Bala wept bitterly in Chirgaon Rohru, Hansraj also became emotional, know the reason

हिमाचल: जनसभाओं में छलके भाजपा नेताओं के आंसू, फूट-फूटकर रोए, जानें वजह

Mon, 31 Oct 2022 11:19 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़/चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहडू़/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Mon, 31 Oct 2022 11:19 AM IST
सार

चिड़गांव में जनसभा के दौरान रोहडू़ से भाजपा प्रत्याशी शशि बाला मंच पर फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं, चुराह विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हंसराज मंच पर भावुक होकर रोने लग पड़े ।

विज्ञापन
BJP candidate Shashi Bala wept bitterly in Chirgaon Rohru, Hansraj also became emotional, know the reason
भाजपा प्रत्याशी शशि बाला व हंसराज मंच पर हुए भावुक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चिड़गांव में जनसभा में रोहड़ू से भाजपा प्रत्याशी शशि बाला मंच पर रो पड़ीं। उन्होंने भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में उतरे नेताओं को कांग्रेस की बी टीम बताया। उन्होंने कहा कि उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। शशि ने कहा कि जिला परिषद से लेकर पंचायत प्रधान तक का चुनाव लड़ा, लेकिन रोहड़ू में कुछ लोगों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए कि ठेकेदारों से पैसे वसूल कर रही है। यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों के तबादले राजनीतिक प्रभाव में किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आय को लेकर शपथ पत्र दिया है। जांच हो, आरोप बेबुनियाद निकले, तो ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


भाषण के दौरान भावुक होकर रोने लगे विस उपाध्यक्ष हंसराज 
 हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी हंसराज चुराह में जनसभा के दौरान मंच पर भावुक होकर रोने लग पड़े। उन्होंने चुराही भाषा में कहा कि उन्होंने चुराह के लिए चंबा, शिमला से लेकर दिल्ली तक लड़ाई लड़ी। चुराह की जनता की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसके बावजूद कहा जा रहा है कि वह चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों की गाड़ियों के शीशे तोड़े गए। इसका आरोप भी उन पर लगाया गया, जबकि घटना के समय वह घर पर सो रहे थे। इसी दौरान मंच पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत अन्य नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन


कुल्लू में मंच पर रोते हुए महेश्वर को नड्डा ने दी हिम्मत
नड्डा की जनसभा में महेश्वर सिंह अपनी बात रखते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि 45 साल के राजनीतिक सफर में अब जिंदगी के अंतिम चरण में तीन काम बचे हैं। लगवैली की भुभू जोत टनल, बिजली महादेव रोपवे और भुंतर-मणिकर्ण डबललेन मार्ग के निर्माण से उन्हें संतुष्टि मिलेगी। मंच पर रोते हुए महेश्वर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन ने हिम्मत दी। महेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से जो मांगा, सब मिला और कोई कमी नहीं रखी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed