फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP candidate from Mandi Kangana Ranaut along with Jairam Thakur met people and enjoyed tea in Mandi

हिमाचल: मंडी में चाय पर चर्चा करती नजर आईं कंगना रनौत, साथ दिखे जयराम ठाकुर और पार्टी कार्यकर्ता

Mon, 01 Apr 2024 05:13 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 01 Apr 2024 05:13 PM IST
सार

कंगना रनौत सोमवार को भाजपा नेता जयराम ठाकुर और कार्यकर्ताओं संग चाय पर चर्चा करती हुईं नजर आईं।

विज्ञापन
BJP candidate from Mandi Kangana Ranaut along with Jairam Thakur met people and enjoyed tea in Mandi
मंडी में भाजपा उम्मीदवार कंगना - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत अपने पहले चुनावी अभियान में जोर शोर से जुट गई हैं। इस कड़ी में वह सोमवार को भाजपा नेता जयराम ठाकुर और कार्यकर्ताओं संग चाय पर चर्चा करती हुईं नजर आईं। इस दौरान वह स्थानीय लोगों से भी मिलीं और उनसे बातचीत की। 

विज्ञापन

'जीत बड़े अंतर से हो, नाक नहीं कटनी चाहिए'
इससे पहले उन्होंने माता भीमाकाली मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी जीत तो मोदी के नाम से हो जाएगी, लेकिन केंद्र चाहता था कि वह उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें। ऐसे में उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र की सेवा की इच्छा जताई थी। अब टिकट मिलने के बाद केंद्र देख रहा है कि कंगना कितने बड़े अंतर से जीतती है। ऐसे में बड़े अंतर से जीत होनी चाहिए। नाक नहीं कटनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैठक में शीर्ष नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सरकारें तो कई आईं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों में राम भगवान की चेतना जगाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राम चरित्र के के बारे में भी बताया। कहा कि वह यह नहीं मानतीं कि फिल्मों में बेहतर काम करने पर मुझे यहां विजय मिल ही जाएगी। इसके लिए एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत होगी। विरोधी मजबूत उम्मीदवार देंगे। 

विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में कंगना ने पिलाई चायकंगना ने इंदिरा मार्केट में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल, लाहौल-स्पीति से भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर व अन्य को चाय पिलाई। कंगना की एक झलक पाने के लिए यहां प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। इससे पहले उन्होंने बाबा भूतनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed