फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP Candidate From Hamirpur Assembly Seat Ashish Sharma owns property worth 17 crores

Himachal Assembly Election 2024: 17 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा

Tue, 18 Jun 2024 10:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 18 Jun 2024 10:53 PM IST
सार

भाजपा ने हमीरपुर विधानसभा सीट पर आशीष शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। आशीष शर्मा करोड़ों के मालिक हैं। 15 माह पहले हुए चुनावों में उन्होंने अपनी चल और अचल संपति 16 करोड़ चार लाख रुपये दशाई थी। डेढ़ साल में उनकी संपति एक करोड़ से अधिक बढ़ी है। 

विज्ञापन
BJP Candidate From Hamirpur Assembly Seat Ashish Sharma owns property worth 17 crores
भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। वह दूसरी दफा विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्र दायर करते समय उन्होंने अपनी संपत्ति का विवरण दिया है। उनके पास 6 करोड़ 38 लाख, जबकि उनकी पत्नी के पास 52 लाख की चल संपत्ति है।

विज्ञापन


आशीष शर्मा 17.43 करोड़ की चल और अचल संपति के मालिक
इसके अलावा उनके पास 11 करोड़ पांच लाख की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी के पास 70 लाख की अचल संपत्ति है। आशीष शर्मा के पास एक फॉर्च्यूनर गाड़ी, दो टिप्पर, एक जेसीबी और एक रोलर और तीस ग्राम सोना है। उनके नाम पर 1 करोड़ 20 लाख का ऋण भी है। आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति जार के पास 300 ग्राम सोना है। आशीष शर्मा 17.43 करोड़ की चल और अचल संपति के मालिक हैं।
विज्ञापन


डेढ़ साल में एक करोड़ से ज्यादा बढ़ी संपत्ति
उनके ऊपर शिमला के बालूगंज थाना में एक केस दर्ज है। 15 माह पहले हुए चुनावों में उन्होंने अपनी चल और अचल संपति 16 करोड़ चार लाख रुपये दशाई थी। पिछली दफा उन्होंने संपति के विवरण में 48 लाख का बैंक लोन दर्शाया था। डेढ़ साल में उनकी संपति एक करोड़ से अधिक बढ़ी है जबकि ऋण में 70 लाख की बढ़ोतरी हुई है। आशीष शर्मा तीन स्टोन क्रशर में निवेशक हैं। यह निवेश उन्होंने साल 2022 के चुनाव में दर्शाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed