फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BJP appoints observers for Mayor and Deputy Mayor elections in municipal corporations.

Himachal BJP: नगर निगमों में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

Mon, 08 Jun 2026 05:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 08 Jun 2026 05:32 PM IST
सार

 हिमाचल प्रदेश ने मंडी, धर्मशाला व सोलन नगर निगमों में मेयर एवं डिप्टी मेयर के चुनावों के लिए वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

विज्ञापन
BJP appoints observers for Mayor and Deputy Mayor elections in municipal corporations.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने मंडी, धर्मशाला और सोलन नगर निगमों में मेयर एवं डिप्टी मेयर के चयन के लिए वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की ओर से सोमवार को इस बाबत नियुक्ति आदेश जारी किए गए। भाजपा ने तीन नगर निगमों के चुनावों में मिली सफलता के बाद मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की है। जारी आदेशों के अनुसार मंडी नगर निगम के लिए राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार और प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

दोनों नेता मंडी नगर निगम में मेयर एवं डिप्टी मेयर चुनावों की प्रक्रिया का समन्वय करेंगे तथा निर्वाचित पार्षदों के साथ संवाद स्थापित कर संगठनात्मक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। धर्मशाला नगर निगम के लिए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पवन काजल तथा विधायक एवं पूर्व मंत्री विक्रम ठाकुर को पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों वरिष्ठ नेता नगर निगम में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप देने तथा चुनाव प्रक्रिया के दौरान आवश्यक समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे। सोलन नगर निगम के लिए विधायक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा तथा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी नेतृत्व ने सोलन नगर निगम में संगठनात्मक मजबूती और निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने के लिए तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम का गठन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नगर निगम चुनावों में प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर जो विश्वास व्यक्त किया है, पार्टी उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। मेयर और डिप्टी मेयर चुनावों की प्रक्रिया भी लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप संपन्न करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed