फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   bird flu confirmed in crow found dead in kullu himachal

कुल्लू में बर्ड फ्लू की दस्तक, मृत मिले कौवों के सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Mon, 05 Apr 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 05 Apr 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
bird flu confirmed in crow found dead in kullu himachal
मृत कौवे(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पशुपालन विभाग की ओर से जांच के लिए भेजे गए दो कोवों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इसे लेकर जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग हरकत में आ गया है। बर्ड फ्लू के मामले को देखते हुए उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने वन विभाग को वन्य पक्षियों की व्यापक स्तर पर निगरानी रखने को कहा है। मृत पक्षियों का उचित तरीके से निपटारा करने तथा जिस स्थान पर मृत पक्षी पाए जाते हैं, उस जगह को निस्संक्रामक करने के आदेश दिए। पशुपालन विभाग को एहतियात के तौर पर घरेलू मुर्गियों तथा चिकन की दुकानों की निगरानी करने एवं इनके नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला भेजने को कहा है। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को उचित मात्रा में दवाइयों का प्रबंध करने को कहा है। नगर परिषद कुल्लू, मनाली एवं नगर पंचायत भुंतर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके तहत आने वाली चिकन की दुकानों से मुर्गों के अपशिष्ट को खुले में न फेंककर इसका उचित ढंग से निपटारा किया जाए।

विज्ञापन


उपायुक्त ने जिले के आम लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं मृत पक्षी मिलते हैं तो उन्हें नंगे हाथों से न छुए। इसकी सूचना वन विभाग या पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी जाए। मुर्गी के मांस एवं अंडों को 70 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर पकाकर एवं उबालकर सेवन करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन संबंधित विभागों के साथ स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। अभी तक जिले में घरेलू एवं व्यावसायिक पोल्ट्री में बर्ड फ्लू का संक्रमण नहीं हुआ है। कुल्लू एवं मनाली उपमंडल में कौवों की अप्रत्याशित मृत्यु एवं राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल की ओर से जांचे गए मृत दोनों कौवों के नमूनों में बर्ड फ्लू होने पर इसकी समीक्षा बैठक की। सैंपल की रिपोर्ट रविवार को आई है। बैठक में एसडीएम कुल्लू, एसडीएम मनाली, पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अलावा वन मंडल, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed