{"_id":"573ddf0c4f1c1b0858ac72a5","slug":"biometric-machines-in-himachal-schools-for-teacher-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा, अब ऐसे लगेगी हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर शिकंजा, अब ऐसे लगेगी हाजिरी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 20 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के 128 स्कूलों सहित शिक्षा निदेशालय और 12 उपनिदेशक कार्यालयों में पहले चरण में मशीनें लगाई जाएंगी।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों से नदारद रहने वाले शिक्षकों, गैर शिक्षकों पर सरकार शिकंजा कसने जा रही है। प्रदेश के 128 स्कूलों सहित शिक्षा निदेशालय और 12 उपनिदेशक कार्यालयों में पहले चरण में मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
पहले चरण में जिला, तहसील, सब तहसील और उपमंडल मुख्यालयों में स्थित स्कूल में मशीन से हाजिरी लगाई जाएगी। मशीनों को जल्द स्थापित करने के लिए शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने सभी जिला उपनिदेशकों से शिक्षकों और गैर शिक्षकों के आधार नंबर का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेशानुसार शिक्षा विभाग में अनुशासन बनाए रखने और शिक्षकों, गैर शिक्षकों को कैंपस में निर्धारित समय तक रोकने के लिए बायोमीट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने बताया कि पहले चरण में 128 स्कूलों, 12 उपनिदेशक कार्र्यालयों और शिक्षा निदेशालय में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। चरणबद्ध तरीके से अन्य स्कूलों में भी मशीनों को लगाया जाएगा।
कॉलेजों में भी मुख्यमंत्री ने बायोमीट्रिक मशीनें लगाने के आदेश दिए हैं। शिक्षा निदेशक ने बताया कि जिला से सभी शिक्षकों, गैर शिक्षकों के आधार नंबर सहित अन्य जानकारी मांगी गई है। रिकार्ड तैयार होते ही मशीनों को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बायोमीट्रिक मशीनों को लगाने का काम एनआईसी करेगा।