फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Biometric attendance of teachers in Himachal govt degree colleges is mandatory

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक से हाजिरी अनिवार्य

Fri, 07 Feb 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 07 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
Biometric attendance of teachers in Himachal govt degree colleges is mandatory
Biometric

हिमाचल के डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को यह निर्देश जारी किए। आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि बायोमीट्रिक पर हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों का उस दिन का वेतन काटा जाएगा। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए सभी कॉलेज शिक्षकों को बायोमीट्रिक पर हाजिरी लगानी होगी।

विज्ञापन


बीते दिनों प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी कॉलेजों में कार्यरत कर्मियों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीन में ही दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने कहा कि किसी भी सूरत में अगर कर्मी अपनी हाजिरी बायोमीट्रिक में दर्ज करने में एतराज जताते हैं तो उन्हें गैरहाजिर मानकर उस दिन का वेतन नहीं दिया जाए। राज्य सरकार के निर्णय के विपरीत कार्य करने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


अदालत ने शिक्षा सचिव को भी कहा था कि वह इन आदेशों की प्रति सभी शिक्षण संस्थाओं को प्रेषित कर इसकी अनुपालना सुनिश्चित करें। इसी कड़ी में शुक्रवार को उच्च शिक्षा निदेशक ने डिग्री और संस्कृत कॉलेजों के प्रिंसिपलों को पत्र जारी कर बायोमीट्रिक से ही हाजिरी की व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed