फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bindal name again in the discussion, for the post of BJP state president

बिंदल का नाम भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए हुआ आगे, विस अध्यक्ष का पद छोड़ने को भी तैयार

Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Bindal name again in the discussion, for the post of BJP state president
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का नाम फिर चर्चा में है। पद के लिए 17 जनवरी को नामांकन होगा, जबकि 18 को चुनाव होने हैं। हाईकमान का आदेश हुआ तो डॉ. बिंदल विधानसभा अध्यक्ष का पद छोड़ने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ होता है तो वह पूरी ड्यूटी करेंगे, बिंदल ने खुद को पार्टी का कार्यकर्ता बताया।

विज्ञापन


लोहड़ी के उपलक्ष्य पर बिंदल ने ओक ओवर जाकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से भेंट की। सूत्रों के अनुसार दोनों में नए भाजपा अध्यक्ष पद के बारे में भी चर्चा हुई है। दूसरी ओर मंगलवार को बिंदल ने कहा कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के नाम की चर्चा चलने में तो कोई बुराई नहीं है। हम तो पार्टी के कार्यकर्ता है।
विज्ञापन


पार्टी बोलती है कि दाएं बैठो तो दाएं बैठेंगे और बाएं बोलते हैं तो बाएं बैठेंगे।  जब उनसे पूछा कि क्या इस बारे में हाईकमान या मुख्यमंत्री से कोई बात हुई है? इस पर उन्होंने कहा कि निर्णय क्या और कैसे होगा, इस बारे में तो कोई पता नहीं है। मगर उन्हें भी मालूम हुआ है कि चर्चा चल रही है। 17 को नामांकन होगा तो उस समय पता लग ही जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा चली हुई है। शुरू में शिमला के पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप का नाम था। उनके बाद मंत्री बिक्रम ठाकुर, फिर प्रदेश भाजपा कोर कमेटी ने त्रिलोक जम्वाल, राजीव भारद्वाज, रणधीर शर्मा के नाम आलाकमान को भेजे। फिर राकेश जम्वाल, त्रिलोक कपूर, महेंद्र धर्माणी के नाम भी उछले। अब डॉ. बिंदल की चर्चा है। बिंदल चुनाव के बेहतरीन प्रबंधन के लिए मशहूर हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. बिंदल वाक्पटु होने के साथ-साथ भाजपा के सभी खेमों के लिए भी स्वीकार्य हैं। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के वह करीबी रह चुके हैं। हाल ही में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनकी नजदीकी चर्चा में है। सीएम जयराम ठाकुर से भी उनके अच्छे संबंध हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए ऐसे चेहरे को ही तलाश रही है कि जो वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट कर सके। इसीलिए डा. बिंदल रेस में आगे माने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed